choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » ननाऊ हत्याकांड -: चौकाने वाला खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर तसल्ली भी की मरा कि नहीं,
Home

ननाऊ हत्याकांड -: चौकाने वाला खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर तसल्ली भी की मरा कि नहीं,

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: March 10, 2022
Share
5 Min Read


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 (हनुमानगढ़ राजस्थान) नोहर तहसील के गांव ननाऊ में हुए हत्याकांड का चौकाने वाला खुलासा हुआ है।  ननाऊ गांव के  खेत में 35 साल के युवक सुभाष की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसकी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी हरियाणा निवासी सोहनलाल को पुलिस मंगलवार को वारदात वाली जगह पर लेकर गई और तमाम सीन रिक्रेएट करवाए। इस बीच सामने आया है कि आरोपी पत्नी अपने प्रेमी के जाल में इस कदर पागल थी कि जब भी उसे मौका मिलता वह प्रेमी के साथ होटलों में चली जाती। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इसमें पूनम का पति सुभाष आड़े आ रहा था और उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने यह साजिश रची। दोनों ने 4 तारीख की रात को सुभाष के खेत पर उसकी हत्या कर दी और वहां बने कुंड में फेंक दिया। 

wife and her lover died husband, 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana


सबसे बड़ी बात यह है कि हत्या के बाद पूनम और उसके प्रेमी ने सुभाष को मारने और खेत के कुंड में फेंकने बाद दोनों वहीं बैठे रहे और फिर थोड़ी देर बार कुंड का ढक्कन खोलकर देखा कि सुभाष मरा कि नहीं। जब दोनों को तसल्ली हो गई कि वह मर चुका है तब योजना अनुसार सोहनलाल ने पूनम को कमरे में बंद किया और खुद हरियाणा चला गया।

इसके बाद की कहानी पूनम ने पूरी की। वह जोर जोर से चिल्लाई ताकि लोग मौके पर आ जाएं। हुआ भी ऐसा ही। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद सुभाष को खोजा तो वह कुंड में मरा मिला। सभी ने सोचा कि बदमाशों ने पूनम को बंद करके सुभाष को मार डाला।

थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि घटना वाले दिन पूनम ने अपने प्रेमी सोहनलाल को फोन करके ननाऊ गांव में खेत में बनी ढाणी में बुलवा लिया था। अब दोनों से पूछताछ की जा रही है।


jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार किया । थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि गांव ननाऊ में 4 मार्च की रात को सुभाष (30) पुत्र पृथ्वीराम वाल्मीकी की लोहे की राड़ से हत्याकर कर शव को खेत के कुंड में डाल दिया था। मामले में मृतक के चाचा इन्द्राज वाल्मीकी ने अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि एक-दो साल से पूनम और प्रेमी सोहन लाल के अवैध संबंध थे, इसी के चलते दोनों ने मिलकर सुभाष को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। दोनों मिलकर 4 मार्च को प्लान को अंजाम दिया। घटना से पहले पूनम ने ही प्रेमी सोहनलाल को फोन कर घर बुलाया था। घटना से पहले मृतक सुभाष को शराब का अत्यधिक सेवन कराया गया। सुभाष शराब के नशे में चूर होने के बाद पूनम व सोहन लाल ने लोहे की राड़ से उस पर कई वार किए। जब वह अधमरा हो गया था। तो उसे खेत में बनी कुंड में डाल दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूनम ने पूरी वारदात को दूसरा एंगल देने का प्रयास किया व पुलिस को भी गुमराह किया। पुलिस ने बताया कि पहले दिन से ही पुलिस को पूनम की थ्योरी पर विश्वास नही हुआ था। गिरफ्तार पूनम तीन बच्चों की मां है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
मृतक की पत्नी पूनम घटना के बाद बताया था कि रात के समय मुझे बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद पति सुभाष पर अज्ञात लोगों ने लोहे की राड़ से हत्या कर शव को खेत के कुंड में डाल दिया। लेकिन पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या की बात कबूल ली और सारा प्लान बता दिया। पूनम ने पुलिस को बताया कि अपने प्रेमी सोहनलाल उर्फ सोनू (22) पुत्र मोहनलाल वाम्लीकी ( निवासी नाथूसरी, चौपटा जिला सिरसा) के साथ मिलकर पहले अपने पति की हत्या की, फिर उसके शव को खेत में बनी कुंड में डाल दिया।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana


TAGGED:nanau murderNANAU Noharwife and her lover died husband
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन
Next Article Big breaking news, 10 हजार रुपए होगी बुढ़ापा पेंशन, अभय चौैटाला ने दुधवा गांव में कहा कि प्रदेश में इनेलो (INLD) की सरकार बनने पर 10 हजार रुपए होगी बुढ़ापा पेंशन

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?