| job news |
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा (ITI SIRSA) के कैंपस में आगामी आठ मार्च को प्रात: 9.30 बजे मै. बीडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जॉब प्लेसमेंट (Job placement) के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा |
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एवं सहायक शिक्षुता सलाहकार लालचंद रिवाडिय़ा ने बताया कि इंटरव्यू में मुख्यत: फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट व इलेक्ट्रॉनिक्स मकैनिक व्यवसाय के वर्ष 2019 के पास शुदा सभी छात्राएं भाग ले सकती है। चयनित छात्राओं को प्रतिमाह 16 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार से भाग लेने वाली सभी छात्राएं अपना बायोडाटा छह मार्च तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा की प्लेसमेंट शाखा में जमा करवाएं या ई-मेल आईडी आईटीआईसिरसाटीसीपीसीएटजीमेलडॉटकॉम पर भेजें। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार सभी इच्छुक छात्राएं अपने साथ रिज्यूम, 5 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड (मूल और फोटो कॉपी), सभी सेमेस्टर की मार्कशीट, समेकित मार्क शीट और ऑल सेमेस्टर, 10 सर्टिफिकेट और मार्कशीट, 12 सर्टिफिकेट (मूल और फोटो कॉपी) आदि दस्तावेज साथ लेकर आएं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
