choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » दयानंद स्कूल नाथूसरी चौपटा में वार्षिक खेलकूद उत्सव का शुभारंभ, पहले दिन बच्चों की बैलून रेस, जलेबी रेस, बैग रेस, कराटे सहित करवाए कई खेल मुकाबले
Home

दयानंद स्कूल नाथूसरी चौपटा में वार्षिक खेलकूद उत्सव का शुभारंभ, पहले दिन बच्चों की बैलून रेस, जलेबी रेस, बैग रेस, कराटे सहित करवाए कई खेल मुकाबले

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: February 25, 2022
Share
3 Min Read

 

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

चौपटा। दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी चौपटा में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नाथूसरी चौपटा जसपाल सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम शुभारंभ पर विद्यालय के चारों हाउस के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया।  स्कूल चेयरमैन भरत सिंह कासनियां, विजेंद्र गोदारा, प्राचार्य एकता सचदेवा, उपप्राचार्य शिखा गोदारा व ज्योति कासनियां ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पीटी की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा डंबल व लेजीम  से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा आत्मरक्षा की प्रेरणा देते हुए कराटे की सुंदर प्रस्तुति दी गई।  कक्षा नर्सरी व केजी के बच्चों की बन्नी रेस व बाल इकट्ठा करने की रेस करवाई गई ।  

कक्षा तीसरी के बच्चों के लिए थ्री लेग रेस, कक्षा पांचवी के लिए सेक रेस व  बुक बैलेंस खेलों का आयोजन किया गया । कक्षा छठी और सातवीं के लिए हर्डल रेस व रिंग जंप व कक्षा आठवीं के लिए क्रोकोडाईल रेस करवाई गई। जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन को संपूर्ण करते हैं। यह हमारा शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ सामाजिक और नैतिक विकास भी करते हैं।

जिसमें रितिक प्रथम, कार्तिक द्वितीय, और विकास  ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । पहली कक्षा की जिंग जैंग व बैंग रेस करवाई गई । कक्षा दूसरी के बच्चों  की बैलून रेस व जलेबी रेस करवाई गई।  जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।  वही चारों हाउस ने बच्चों के लिए वालीबॉल, कबड्डी, लड़कियों की खो खो के प्रथम दिन खेल हुए।  जिनमें सभी हाउस के छात्र-छात्राओं द्वारा दमखम दिखाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया गया । 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

 स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षा नर्सरी से आठवीं के खेलों का संचालन संस्कृत अध्यापक मुकेश व सुनील खेल द्वारा व नौवीं से 12वीं के खेलों का संचालन कोच प्रकाश चंद्र, अध्यापक धीरज द्वारा किया गया। मंच का संचालन विद्यालय के बच्चों मुस्कान, लवीना, कल्पना, किरण द्वारा किया गया। इस मौके पर चेयरमैन भरत सिंह कासनियां, विजेंद्र गोदारा,  एकता सचदेवा, शिखा गोदारा, ज्योति कासनियां सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। फोटो।



jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article खुशखबरी ! अमरूद, आंवला व अनार के बाग लगाने वाले किसानों को सरकार दे रही अनुदान, जानिए प्रति हेक्टेयर कितना मिलता है अनुदान और एक किसान कितनी दूरी पर लगा सकता है स्कीम के तहत बाग
Next Article ॐ श्रीगणेशाय नम:, शुभप्रभातम् , आज दिनांक 26 फरवरी 2022 शनिवार का पञ्चांग, एक नजर अंतरराष्ट्रीय मुख्य समाचार, हरियाणा न्यूज

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?