(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
चौपटा। खंड के गांव रुपावास में विशाल नेशनल स्टाईल कबड्डी प्रतियोगिता का
आयोजन 26 फरवरी से किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र के
प्रसिद्ध समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल द्वारा किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए कमेटी सदस्य मोहन लाल ने बताया कि 26 फरवरी से गांव रुपावास के
खेल मैदान में विशाल ने नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें प्रथम रहने वाली टीम को 41000 रुपए,
दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31000 रुपए और
तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11000 रुपए तथा ट्राफियां देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर
समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल को आमंत्रित किया गया है ।
तथा समापन अवसर पर कार्यकारी अभियंता राकेश पूनियां द्वारा अव्वल रहने वाली
टीमों को सम्मानित किया जाएगा। दूर-दराज से आने वाली टीमों के लिए
खाने-पीने और रहने की व्यवस्था ग्राम वासियों द्वारा की गई है
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
।
