choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » जब तक प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होते तब तक विकास कार्यों के लिए ग्राम स्तरीय कमेटियों का होगा गठनः मुख्यमंत्री
Home

जब तक प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होते तब तक विकास कार्यों के लिए ग्राम स्तरीय कमेटियों का होगा गठनः मुख्यमंत्री

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: February 22, 2022
Share
6 Min Read

 

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि जब तक प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होते तब तक विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाने के लिए ग्राम स्तरीय कमेटियां गठित की जाएंगी। इन कमेटियों के परामर्श से ही गांव में कार्य करवाए जाएंगे। इससे गांव में विकास कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे और जन प्रतिनिधियों की मांगों की सुनवाई हो सकेगी। इसके साथ-साथ ग्राम सभा की बैठकें भी नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री सोमवार को ग्रामीण विकास व पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बजट पूर्व चर्चा में बोल रहे थे।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए अधिकारी व जन प्रतिनिधि मिलकर काम करें ताकि इसके बेहतर परिणाम आएं। एक-एक पैसा जनता के काम आना चाहिए। जनता का संबंध सबसे पहले व्यवस्था की निचले स्तर की इकाई ग्राम पंचायत से होता है। ऐसे में हमें इस इकाई को सबसे मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस नए बजट में हमें नया संकल्प लेने की जरुरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए ही ग्राम दर्शन पोर्टल, हर गांव का विकास निधि पोर्टल बनाया है। ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण अपने गांव से जुड़ी समस्या को सरकार तक पहुंचा सकता है। इसके साथ-साथ ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने की ओर भी सोचने की आवश्यकता है । बहुत से विषयों के माध्यम से आय में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। आज ग्राम पंचायतें अलग-अलग फीस जैसे पेट्रोल पंप, मोबाइल टावर और पंचायती जमीन का किराया वसूल कर आमदनी बढ़ा सकते हैं।


dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

  

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मार्किटिंग के लिए लगे मेले

बैठक के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज के कार्यों में सोशल ऑडिट और प्री ऑडिट करने की आवश्यकता है। सोशल ऑडिट के लिए गांव से जुड़े प्रबुद्ध नागरिक, सेवानिवृत अधिकारियों की सेवाएं ली जाएं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण स्तर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की मार्किटिंग करने के लिए जिलास्तर पर मेले व सेल काउंटर लगाने पर भी जोर दिया। उन्होंने इस तरह के उत्पादों के लिए सर्टिफिकेशन लैब स्थापित करने के लिए भी कहा


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के तहत गांवों का विकास करने के लिए रिहायशी क्षेत्र विकसित करें। इनमें बिजली, पानी, सीवरेज, सड़कें आदि सुविधाएं उपलब्ध हों। इससे लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और गांवों में आमदनी के साधन भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने हर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के लिए जिला परिषद का भवन बनाने पर भी बल दिया।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रजिस्ट्री मामले में चल रही जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना काल में हुई रजिस्ट्रियों के मामले की जांच जारी है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। यदि यह जानबूझकर किया गया है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

एनसीआर क्षेत्र में पुराने वाहन होंगे बंद — मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर एनसीआर क्षेत्र में आने वाले 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए गुरुग्राम में फिलहाल 5 हजार ऑटो चालकों को विकल्प दिया है। इसके तहत नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 80 हजार रुपये का लाभ देने के साथ-साथ बैंक ऋण भी मुहैया करवाया जाएगा।

धरातल पर उतरे प्रोजेक्ट तो बदलेगी गांवों की तस्वीरः बबली


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि ग्रामीण विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी विकास परियोजनाओं को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में क्रियान्वित करें। अधिकारी सरकार की योजनाओं और प्रोजेक्ट को सही ढ़ंग से धरातल पर उतारें, इससे निश्चित रूप से गांवों की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नेतृत्व में पूरी टीम को एकजुट काम करना है, आज 2 तिहाई आबादी गांवों में बसती है। हमें उनकी आशाओं को पूरा करना है।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

  

इस बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डीएस ढेसी, एसीएस श्री अमित झा, श्री टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव श्रीमति आशिमा बराड़, विशेष सचिव श्री पंकज, सभी जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी व पूर्व जिला परिषद चेयरमैन व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

#Haryana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article कप्तान मीनू बैनीवाल के बेटे अभिनव बैनीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया आशीर्वाद, जानिए
Next Article बिना दहेज की शादी की हो रही चारों और सराहना, चाहरवाला निवासी जगतपाल की पुत्री मोनिका और रोहिड़ावाली निवासी रामवीर गोदारा डीपी के पुत्र रवि गोदारा की शादी की विदाई रस्म की थाली में रखे 7 लाख 11 हजार रुपए ना लेकर शगुन के रूप में मात्र 1 रुपया व नारियल किया स्वीकार, बोले दुल्हन ही दहेज है…

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?