choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » चौपटा और ढूकड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और बाल विकास मंत्री के फूंके पुतले, पुतलों की गली गली में निकाली शव यात्रा
Home

चौपटा और ढूकड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और बाल विकास मंत्री के फूंके पुतले, पुतलों की गली गली में निकाली शव यात्रा

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: February 10, 2022
Share
4 Min Read

 

                                     

Reporter-: Naresh Beniwal 9896737050

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

नाथूसरी चौपटा। chopta plus sirsa पिछले 2 महीने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर्स अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं । इसी के तहत नाथूसरी चौपटा खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर (aanganbari workers and helper ) ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, (cm manohar lal), उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (deputy cm dushyant chautala )और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा (kamlesh dhanda) के 13 दिनों  दूसरी बार पुतले फूंक कर रोष जताया। गांव ढूकड़ा में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर ने रोष प्रदर्शन करते हुए पुतले फूंके। चौपटा खंड की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर ने अनाज मंडी में स्थित होकर सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और अनाज मंडी से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कमलेश डांढा के पुतलों की शव यात्रा निकाली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चौपटा अनाज मंडी से भट्टू रोड, भादरा रोड, सिरसा रोड और नोहर रोड पर तीनों के पुतलों की शव यात्रा निकालते हुए चोपटा के मेन चौक पर तीनों पुतलोंं को फूंक दिया। इससे पहले 29 जनवरी को भी चोपटा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर ने रोष प्रदर्शन करते हुए तीनों के पुतले फूंके थे।  प्रदर्शन के दौरान अनुसूया, सावित्री, सुमन, मंजू , रोशनी, किरण बाला, सरला देवी, कांता, आसारानी ने बताया कि सरकार के खिलाफ लगातार  विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।


 लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  65 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन सरकार द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है । इनका कहना है कि जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तब तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करती रहेंगी। 14 फरवरी को करनाल में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।



 प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। वीरवार सुबह से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर नाथूसरी चौपटा की अनाज मंडी में एकत्रित होने लगी तथा करीब 12 बजे खंड की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के पुतले बनाए और पुतलों की शव यात्रा निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया करीब 2 घंटे प्रदर्शन करने के बाद चोपटा के मेन चौक पर जाकर पुतलों को फूंक दिया।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 




उधर गांव ढूकड़ा में भी आसपास के गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर्स ने एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया व तीनों के पुतलों का दहन किया। इस मौके पर लाली, धापी, सुनीता, सुमित्रा, दर्शना, शारदा, रोशनी, कांता, कौशल्या, चंद्रावती, कमलेश, सुलोचना, भूरी, शान्ति देवी, निर्मला देवी, पूजा, शारदा, सुमित्रा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

यह भी पढ़िए…
जमाल में स्वर्गीय विजय बैनीवाल व हर्ष बैनीवाल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दोनों खिलाड़ियों की बेटियों पीहू और अनीता ने रिबन काटकर किया | https://www.choptaplus.com/2022/02/blog-post_9.html?m=1

TAGGED:#choptaplus #sirsanews#haryana.govt.aanganwadilatestnewsbjpCMOdeputycmmanohatlalgopalkandaharyananewskamleshdandha
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article हरियाणा सरकार ने दिया (फैमिली आईडी) पीपीपी #PPP में दर्ज आय में सुधार का ऑप्शन,
Next Article अजय चौटाला की रिहाई पर चोपटा में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जताई खुशी।

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?