चोपटा। चौधरी कुरड़ा राम मेमोरियल महिला महाविद्यालय जमाल में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय में लौटने पर छात्रा रेखा सोनी सोनी, संतोष और सुदेश को सम्मानित किया गया। इन छात्राओं को निदेशक वेद प्रकाश गुप्ता ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। यह जानकारी देते हुए प्राध्यापिका श्वेता गर्ग ने बताया कि महाविद्यालय की होनहार छात्रा रेखा सोनी ने नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया तथा छात्रा संतोष ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। केआरएम महिला कॉलेज जमाल में प्रतिभाशाली छात्राओं रेखा सोनी, संतोष और सुदेश को किया सम्मानित
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
फोटो। चौधरी कुरड़ाराम मेमोरियल महिला महाविद्यालय जमाल में प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य
