choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » हनुमानगढ़ न्यूज।। अवैध गर्भपात के कारण हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमी और दोनों नर्सों को कोर्ट में किया पेश, जानिए पूरा मामला…
Home

हनुमानगढ़ न्यूज।। अवैध गर्भपात के कारण हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमी और दोनों नर्सों को कोर्ट में किया पेश, जानिए पूरा मामला…

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: December 15, 2021
Share
4 Min Read

हनुमानगढ़ में अवैध गर्भपात के कारण हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमी अंकित और दोनों नर्सों ममता तथा कविता को कोर्ट में पेश किया। वहां से कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। इस बीच पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी सुखचैन को गिरफ्तार किया है। सुखचैन पर आरोप है कि उसने भ्रूण के अवशेष फेंकने का काम किया था। सुखचैन से पूछताछ चल रही है कि उसने भ्रूण के अवशेष किस स्थान पर फैंके थे। युवती की अपने प्रेमी अंकित कुमार के साथ चार साल तक लव स्टोरी चली। लेकिन इसका दुखत अंत अवैध गर्भपात के बाद युवती की मौत के रूप में हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती जिले के शाहपीनी गांव के युवक अंकित कुमार के संपर्क में करीब चार साल पहले आई थी। इस दौरान दोनों के बीच बने अवैध संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई थी। इस अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिये प्रेमी अंकित कुमार ने हनुमानगढ़ टाउन की नर्स ममता से संपर्क किया। फिर 30 हजार रुपयों में प्रेमिका का गर्भपात करवाने का सौदा किया, 8 दिसंबर को नर्स ममता युवती को लेकर टाउन स्थित अपने निवास पर पहुंची। ममता ने गर्भपात में सहयोग करने के लिये अपनी साथी नर्स कविता को बुलाया।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

/p>

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

गर्भपात के दौरान अत्यधिक खून बहने से युवती की तबीयत बिगड़ गई। इस पर घबराया प्रेमी उसे लेकर तत्काल हनुमानगढ़ टाउन के एक निजी चिकित्सालय पहुंचा लेकिन वहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से घबराई दोनों नर्सें वहां से भाग छूटी। निजी चिकित्सालय में युवती की मौत के बाद अंकित ने बहाना बनाया कि युवती उसको सड़क पर पड़ी मिली थी। वह उपचार के लिए उसको निजी चिकित्सालय लाया था।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

/p>

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

इस संबंध में मृतका के पिता ने हनुमागनढ़ टाउन थाना में अंकित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अंकित द्वारा सच्चाई उगले जाने के बाद पुलिस ने दोनों नर्सों ममता और कविता को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में भ्रूण के अंश अज्ञात स्थान पर फैंकने वाले सहयोगी टाउन के गुरुसर निवासी सुखचैन को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

/p>

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि नर्स ममता श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ और नर्स कविता चूरू जिले के सरदारशहर की रहने वाली है। दोनों काफी समय से हनुमानगढ़ टाउन में निजी चिकित्सालय में काम कर रही थी। टाउन पुलिस के अनुसार सूरतगढ़ और सरदारशहर थानों से दोनों नर्सों के आपराधिक रिकॉर्ड का ब्यौरा मांगा गया है। अंकित हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना इलाके के शाहपीनी गांव का निवासी है। संगरिया थाना से अंकित का भी आपराधिक रिकॉर्ड मांगा गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article समाजसेवी मीनू बैनीवाल ने जमाल पीएचसी में भेंट किया जरूरी मेडिकल सामान
Next Article बिग ब्रेकिंग न्यूज। गांव फेफाना में पति पत्नी की हत्या, बेटा गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी…

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?