choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » समाज सेवा में युवा लवप्रीत के बढ़ते कदम।। जानिए गांव खैरेकां (सिरसा) निवासी राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मान प्राप्त करने वाले लवप्रीत के सामाजिक कार्यों की गाथा.. पढ़िए पूरी खबर.
Home

समाज सेवा में युवा लवप्रीत के बढ़ते कदम।। जानिए गांव खैरेकां (सिरसा) निवासी राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मान प्राप्त करने वाले लवप्रीत के सामाजिक कार्यों की गाथा.. पढ़िए पूरी खबर.

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 18, 2021
Share
4 Min Read

 

 

Reporter – Naresh Beniwal  9896737050

सिरसा। जहां एक और युवा  फौज में भर्ती होकर देश सेवा में जुटे हुए हैं वही देश के अंदर समाज सेवा करके युवा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में गांव खैरेकां जिला सिरसा निवासी लवप्रीत ने  समाज सेवा में अपना अहम योगदान दिया है । लवप्रीत को साल 2020 में राज्य स्तरीय पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा जिला स्तरीय जिला स्तर पर भी सम्मानित किया गया है । समाज सेवा के जज्बे को देखते हुए कई संस्थाओं द्वारा लवप्रीत को सम्मानित किया जा चुका है। 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

गांव खैरेकां के 25 वर्षीय लवप्रीत पुत्र श्री सतीश कुमार कॉलेज की पढ़ाई के समय से ही समाज में सामाजिक कार्यों में भाग लेकर सेवा में जुटे हुए हैं। लवप्रीत के दादा नंदलाल स्वतंत्रता सेनानी के रूप में देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। लवप्रीत ने बताया कि उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी में बीए मास कम्युनिकेशन की डिग्री की पढ़ाई करते हुए अपने साथियों ,युवा क्लबो और प्राध्यापकों से मिली। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने गांव में साल 2015 में युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेका नाम से संगठन तैयार किया । जिसमें गांव के कई युवाओं को जोड़ा गया और गांव तथा आसपास के ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक किया गया। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान चलाकर नशे से लिप्त युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई।  वहीं अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने में अहम योगदान दिया। पिछले 2 वर्षों में कोरोना काल के दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया और दवाइयां बांटी गई । जिनमें मास्क व अन्य सामग्री दी गई । इसके साथ ही पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए गांव-गांव में पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

उन्होने बताया कि रक्तदान शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया करवाने में उनका संगठन अहम भूमिका निभा रहा है । इस समय हम सब ने लिया ठान, हम और हमारा गांव मिलकर करेंगे रक्तदान मुहिम के तहत 50 युवा संगठन मिलकर हर रविवार को गांव गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं । डेंगू जैसी बीमारी से लड़ने के लिए रक्त मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यों के लिए बेस्ट युवा का  राज्य स्तरीय पुरस्कार चरखी दादरी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिया गया। साल 2019 में जिले में सर्वश्रेष्ठ युवा का पुरस्कार भी उन्हें मिला है। उनके युवा क्लब को बेस्ट युवा क्लब पुरस्कार से चंडीगढ़ में खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

 लवप्रीत ने बताया कि उसने अब तक 8 बार रक्तदान किया है इसके अलावा नशे पर एक लघु फिल्म बनाकर नसे को रोकने का भरपूर प्रयास किया गया है । इस फिल्म को 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने के दौरान उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा मिली और पढ़ाई के दौरान एनएसएस कैंप व अन्य आयोजनों में भाग लेकर बहुत कुछ सीखने का मौका मिला और अब बीएमसी की पढ़ाई करने के बाद संजीवनी अस्पताल आयुष्मान विभाग में कार्यरत है तथा लोगों की सेवा करने में हमेशा तत्पर रहते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की बनेगी सरकार : चौ. ओमप्रकाश चौटाला।। कार्यकर्ताओं का उत्साह ही है इनेलो की जीत का मंत्र ।। ऐलनाबाद चुनाव में लूट की कमाई से भाजपा ने खरीदे वोट, फिर भी मिली हार ।। इनेलो सुप्रीमो ने बहादुरगढ़ के ‘ली’ फार्म में आयोजित इनेलो की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की बैठक को किया संबोधित
Next Article ICAI CA Admit card 2021: ICAI ने CA दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये प्रोसेस*

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?