choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुडाराम की पुत्रवधू श्वेता बिश्नोई की करंट लगने से मौत, पढिए पूरी खबर
Home

फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुडाराम की पुत्रवधू श्वेता बिश्नोई की करंट लगने से मौत, पढिए पूरी खबर

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 11, 2021
Share
3 Min Read

फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुड़ाराम की 32 वर्षीय पुत्रवधू श्वेता बिश्नोई की वीरवार दोपहर बाद करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब श्वेता बाथरूम में नहा रही थीं। करीब डेढ़ घंटे तक भी श्वेता बाथरूम से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने गेट खोलकर उसे संभाला। दरवाजा खोला तो बेसुध अवस्था में श्वेता गिरी हुई थी। इसके बाद तत्काल उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर श्वेता की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे की सूचना पाकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के बेटे व आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेनुका बिश्नोई भी निजी अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा विधायक के समर्थकों का भी जमावड़ा लग गया।

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

विधायक के छोटे भाई के बेटे की 14 नवंबर को है शादी

दरअसल, विधायक दुड़ाराम के छोटे भाई उग्रसेन के बेटे आदित्य की 14 नवंबर को शादी है। पूरा परिवार इसी के जश्न में लगा हुआ था। वीरवार शाम को दुड़ाराम के ही दूसरे भाई दिवंगत देवीलाल के घर पर रात के खाने का कार्यक्रम रखा हुआ था। इसी में शामिल होने के लिए श्वेता ने पहले अपने चार साल के बेटे त्रियांश को नहलाया। इसके बाद खुद नहाने चली गईं। मगर आधे घंटे तक बाहर नहीं आईं तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई तो गेट खोलकर अंदर गए तो श्वेता बेसुध अवस्था में थीं।

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

आठ साल पहले हुआ था विवाह

विधायक दुड़ाराम के बेटे संदीप बिश्नोई का आठ साल पहले श्वेता के साथ विवाह हुआ था। श्वेता का परिवार मूलरूप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल यूएसए में रहता है। यूएसए में ही श्वेता व संदीप की मुलाकात हुई थी। दोनों का चार साल का बेटा है। दिवाली पर भी परिवार ने मिलकर एक साथ खुशियां मनाई थीं। अब पूरा परिवार विधायक दुड़ाराम के भाई के बेटे की शादी के जश्न में लगा हुआ था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सूचना पाकर पहुंचे कुलदीप बिश्नोई व रेनुका

आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेनुका बिश्नोई शादी के जश्न में शामिल होने के लिए दिल्ली से चले हुए थे। इसी बीच उन्हें इस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद दोनों निजी अस्पताल पहुंचे। काफी देर अस्पताल में रुकने के बाद दोनों घर गए। रतिया से भाजपा के विधायक लक्ष्मण नापा भी अस्पताल पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। जैसे-जैसे सूचना मिलती गई दुड़ाराम समर्थकों की भीड़ भी अस्पताल के बाहर जुटने लगी।

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

ये 

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article श्री महारानी सती दादी गोशाला कुम्हारिया में गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में गोपूजन व हवन यज्ञ का आयोजन
Next Article लाखों रुपए की दो किलो 50 ग्राम अफीम सहित मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति काबू , जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम की अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?