choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव में लगभग 81.42 प्रतिशत हुआ मतदान, जानिए
Home

ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव में लगभग 81.42 प्रतिशत हुआ मतदान, जानिए

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: October 30, 2021
Share
3 Min Read

 

सिरसा, 30 अक्टूबर। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ऐलनाबाद नरेंद्र पाल मलिक ने बताया कि 30 अक्टूबर शनिवार को ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव 2021 के लिए मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत लगभग 81.42प्रतिशत रहा। शनिवार को प्रात: सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। पुरुषों के साथ-साथ महिला मतदाताओं ने भी बड़े उत्साह से अपने मत का प्रयोग किया। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर सभी बूथों पर किए गए बचाव प्रबंधों में मतदाताओं ने पूर्ण रुप से सहयोग किया। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए और मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुरुषों व महिलाओं की अलग-अलग कतारें बनाई गई तथा सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान भी रखा गया
।
चोपटा क्षेत्र में  मतदाताओं ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
चोपटा। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिसमें मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया। कई युवाओं ने पहली बार मतदान किया। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही ग्रामीण अपने मत का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और खेतों में काम के समय में पहले वोट डालकर खेतों में काम करने के लिए गए। 

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana



ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी, गुसाईयाना, गिगोरानी , शाहपुरिया, शक्कर मंदोरी, चाहर वाला सहित कई गांवों में सुबह से लेकर शाम तक मतदाता वोट डालने में जुटे रहे। जिनमें कई युवाओं ने पहली बार मतदान किया । इसके बावजूद महिलाओं व पुरुषों ने अपने मत का प्रयोग वोटिंग मशीन से किया। वयोवृद्ध व्यक्तियों ने भी उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। इसके साथ ही किसानों का खेतों में काम का समय चल रहा है लेकिन लोगों ने समय निकालकर उत्साह पूर्वक मतदान में भाग लिया। पहली बार मतदान करने वाले सुमित कुमार, श्रवण कुमार, विनोद कुमार, आदित्य ने बताया कि उन्होंने तो पहली बार अपने मत का प्रयोग वोटिंग मशीन से किया है उन्हें बहुत खुशी है। इसी प्रकार 70 वर्षीय श्रवण देवी भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए कुम्हारिया के स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंची और मतदान किया। खेतों में काम छोड़कर बीच में समय निकालकर पहुंची रोशनी देवी, मंजू, सुमन ने बताया कि खेतों में काम का समय चल रहा है परंतु वोट डालना भी जरूरी है इसलिए कुछ समय निकालकर वोट डालने आई है तथा वोट डालने के बाद फिर काम पर खेतों में चली जाएंगी।

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के 211 बूथों पर एक लाख 86 हजार 416 मतदाता करेंगे वोट, प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा मतदान।। अंतिम रिर्हसल के उपरांत पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर बूथों पर पहुंची, जानिए और जानकारी
Next Article ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव में एक लाख 51 हजार 524 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 81 हजार 734 पुरुष व 69 हजार 890 महिलाएं शामिल

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?