choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » ऐलनाबाद उप चुनाव-2021 : जानिए अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथ, इन पर रहेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था
Home

ऐलनाबाद उप चुनाव-2021 : जानिए अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथ, इन पर रहेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: October 16, 2021
Share
5 Min Read

 

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

– ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के 20 गांवों के 66 अतिसंवेदनशील बूथ व 18 गांवों के 55 संवेदनशील बूथ किए चिह्नित

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana
सिरसा, 16 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि ऐलनाबाद उप चुनाव के 30 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। पुलिस विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में 20 गांवों के 66 अतिसंवेदनशील बूथ व 18 गांवों के 55 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी ताकि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाई जा सके।
उन्होंने बताया कि 46-ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव तलवाड़ा खुर्द के मतदान केंद्र नंबर 1 से 5, बुढ़ी मेड़ी का मतदान केंद्र नंबर 17, कुम्थल का मतदान केंद्र नंबर 92, मिठी सुरेरां के मतदान केंद्र 144 से 146, पोहड़का के मतदान केंद्र 147 से 150, भुरटवाला के मतदान केंद्र नंबर 151 से 153, खारी सुरेरां में मतदान केंद्र नंबर 138 से 140, निमला में मतदान केंद्र नंबर 129 व 130, कुत्ताबढ़ में मतदान केंद्र नंबर 27 से 29, जमाल के मतदान केंद्र नंबर 156 से 160, 160ए व 161,  चाहरवाला के मतदान केंद्र नंबर 66 से 69, कागदाना के मतदान केंद्र नंबर 172 से 174, नाथूसरी कलां के मतदान केंद्र नंबर 74 से 77, ढुकड़ा के मतदान केंद्र नंबर 85 से 87 व 87ए, दड़बा कलां के मतदान केंद्र नंबर 56 से 58, रुपावास के मतदान केंद्र नंबर 165 से 167, तरकांवाली के मतदान केंद्र नंबर 72 व 73, रामपुरा ढिल्लो के मतदान केंद्र नंबर 186 से 188, मल्लेकां के मतदान केंद्र नंबर 34 से 37 व माधोसिंघाना के मतदान केंद्र नंबर 40ए, 41 से 43 को अतिसंवेदनशील घोषित किया हैं।
उन्होंने बताया कि गांव ढाणी मौजुवाली का मतदान केंद्र नंबर 9 व 10, मौजू खेड़ा का मतदान केंद्र नंबर 18 से 20,  केसुपुरा के मतदान केंद्र नंबर 31 व 32, धोलपालिया के मतदान केंद्र नंबर 125 से 127, किशनपुरा के मतदान केंद्र नंबर 131 से 132, कर्मशाना के मतदान केंद्र नंबर 138 व 139, शहर ऐलनाबाद के मतदान केंद्र नंबर 97 से 103, 105 व 106, 108, 112 व 113, 118 से 120, अमृतसर कलां व अमृतसर खुर्द के मतदान केंद्र नंबर 13 व 14, गुडियाखेड़ा के मतदान केंद्र नंबर 44 से 46, खेड़ी के मतदान केंद्र नंबर 182 व 183, गिगोरानी के मतदान केंद्र नंबर 170 व 171, रामपुरा बागड़िया के मतदान केंद्र नंबर 176, शाहपुरिया के मतदान केंद्र नंबर 70 व 71, लुदेसर के मतदान केंद्र नंबर 78 से 80, हंजीरा के मतदान केंद्र नंबर 168, 169 व 169ए, बरासरी के मतदान केंद्र नंबर 162 व 163, अरनियांवाली के मतदान केंद्र नंबर 51 से 53 व बकरियांवाली के मतदान केंद्र नंबर 48 से 50 को संवेदनशील घोषित किया है।


उपायुक्त ने बताया कि जिले में पूर्व इतिहास की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए अतिसंवेदनशील व संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी और मतदान केंद्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती भी की जाएगी जो पल-पल की स्थिति की खबर निर्वाचन कार्यालय में देेंगे। इसके अलावा, पुलिस फोर्स की भी विशेष रूप से तैनाती इन मतदान केंद्रों में की जाएगी।


उपायुक्त ने बताया कि फ्लाईंग स्क्वायड और स्टेटिक सर्विलांस टीम की भी इन क्षेत्रों में विशेष नजर रहेगी और सभी टीमों द्वारा हर प्रकार की घटनाओं की इन क्षेत्रों में पहले से ही वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। इन क्षेत्रों के साथ-साथ जहां कही भी धनराशि का वितरण, अवैध रूप से दिए गए विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम तथा मतदाताओं पर जोर जबरदस्ती के दबाव की घटनाएं सामने आई तो ऐसे लोगों के खिलाफ आरपी एक्ट 1951 की धारा 123 तथा आईपीसी की धारा 171 के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान जहां कहीं भी असामाजिक तत्व शराब, अवैध शस्त्र या विभिन्न प्रकार के आइटमों व ब्राइब मनी की घटनाएं सामने आएंगी इन क्षेत्रों में और अधिक फ्लाईंग स्क्वायड व कर्मचारियों की नियुक्ति बढ़ाई जा सकती है जिससे इन क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतिशतता बढ़ाने के लिए स्वीप नामक कार्यक्रम भी चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक मतदाता जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग कर सके।

TAGGED:#chopta plus#ellenbad
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव: मतदान के दिन प्रत्याशियों द्वारा बनाए जाने वाले बूथ के लिए हिदायतें जारी, इन हिदायतों का करना होगा पालन
Next Article जोगीवाला में श्री राम दरबार व श्री संकट मोचन हनुमान जी की मूर्तियों को करवाया जलाधिवास व अन्नधिवास

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?