choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » शक्कर मंदोरी और शाहपुरिया के बीच सेम नाला टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, तरकांवाली के पास ओवरफ्लो का अंदेशा, ग्रामीणों ने अपने स्तर पर 7 घंटे की मशक्कत के बाद दरार को बांधा
Home

शक्कर मंदोरी और शाहपुरिया के बीच सेम नाला टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, तरकांवाली के पास ओवरफ्लो का अंदेशा, ग्रामीणों ने अपने स्तर पर 7 घंटे की मशक्कत के बाद दरार को बांधा

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: September 24, 2021
Share
4 Min Read

 

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

चोपटा। क्षेत्र  से गुजरने वाला हिसार घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन सेमनाला में पानी की बढ़ती मात्रा के कारण गांव शक्कर मंदोरी के पास टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इसके अलावा तरकां वाली के पास भी सेम नाले ओवरफ्लो होने का अंदेशा छाया हुआ है ग्रामीण अपने स्तर पर ट्रैक्टर ट्रालियों से नाले के दोनों तरफ तट बांधने में जुट गए। करीब 7 घंटे की भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर  दरार को बांधा। सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा के बीडीपीओ विवेक कुमार और नाथूसरी चौपटा के नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे।  लेकिन समाचार लिखे जाने तक पानी का बहाव तेज होने के कारण सेम नाले को नहीं बांधा जा सका है।  स्थानीय प्रशासनिक अमला पहुंचने के बाद किसानों ने यथा स्थिति से अवगत करवाया। 



 पानी बेकाबू होने पर इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इस दौरान पर तरकांवाली में भाखड़ा वॉटर सर्विस के चीफ इंजीनियर नीतीश कुमार जैन मौके पर पहुंचे और सिंचाई विभाग से एस ई आत्माराम, एक्सईएन अमित सिहाग भी मौके पर यथा स्थिति का जायजा लिया।  गांव शक्कर मंदोरी के पास शाहपुरिया और सिकंदरी के बीच में सेम नाले में करीब 20 फुट चौड़ी दरार आ गई है जिससे वहां पर सैंकड़ों एकड़ में खड़ी ग्वार, बाजरे, नरमे, कपास की फसल जलमग्न हो गई है।

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana
किसान दीवान चंद, धोलू राम, सुभाष चंद्र, जॉनी, सतवीर सिंह , राम सिंह , संसार चंद्र , विकास ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सेम नाले में दरार आ गई थी। जिसको ग्रामीण व किसान अपने स्तर पर पाटने में जुट गए।

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana



 लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते दरार लगातार बढ़ती गई शाम 5 बजे तक दरार को पाटा जा सका। इस दौरान प्रशासनिक अमला व सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। किसानों का कहना है कि अगर इस दरार को जल्द ही नहीं बांधा गया तो शाहपुरिया गांव में भी पानी जा सकता है जिससे गांव में पानी घुसने से और जानमाल का नुकसान हो सकता है। इसको लेकर ग्रामीण भयभीत हैं।  दरार को पाटने के बाद शाहपूरिया व शक्कर मंदोरी के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वर्जन
इस बार सेम नाले में पानी क्षमता से अधिक आया है। कि क्षमता करीब 500 क्यूसेक पानी की है लेकिन लगातार 1 सप्ताह से हो रही बारिश के कारण इसमें प क्षमता से ज्यादा पानी आया हुआ है। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा लगातार इस पर निगरानी रखी जा रही है तथा ग्रामीणों और किसानों के सहयोग  इस समस्या से काबू पाया जा सकता है।— नितिश जैन चीफ इंजीनियर भाखड़ा वाटर सर्विस
फोटो। सेम नाला टूटने से जलमग्न हुई बाजरे व ग्वार की फसल,  सेम नाले का निरीक्षण करते भाखड़ा वाटर सर्विस के चीफ इंजीनियर नीतीश जैन, अपने स्तर पर सामने नाले को बांधने में जुटे ग्रामीण

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article चोपटा क्षेत्र में बारिश होने से सावनी की 58500 हेक्टेयर फसल को नुकसान, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी,
Next Article दड़बा कलां स्थित गोगामेडी मैदान में आयोजित प्रो नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत ने हिसार को हराया

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?