choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » किसानों के विरोध के चलते नहराना में बिना गैस पाइपलाइन डाले ही वापस लौटे प्रशासनिक अधिकारी व कंपनी कर्मचारी ।। गैस पाइपलाइन डालने के लिए फलदार पौधे काटने पर उचित मुआवजा न देने पर किसानों ने किया विरोध ।। नाथूसरी चोपटा के नायब तहसीलदार ड्यूटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी दल बल के साथ रहे मौजूद
Home

किसानों के विरोध के चलते नहराना में बिना गैस पाइपलाइन डाले ही वापस लौटे प्रशासनिक अधिकारी व कंपनी कर्मचारी ।। गैस पाइपलाइन डालने के लिए फलदार पौधे काटने पर उचित मुआवजा न देने पर किसानों ने किया विरोध ।। नाथूसरी चोपटा के नायब तहसीलदार ड्यूटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी दल बल के साथ रहे मौजूद

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: September 22, 2021
Share
5 Min Read

 

नाथूसरी चौपटा। खंड के गांव नहराना में गैस पाइपलाइन डालने के लिए किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने अपने खेतों से पाइपलाइन डालने आए जीएसपीएल गैस नेट लिमिटेड कंपनी के कर्मियों का विरोध किया।  उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । इस दौरान नाथूसरी चोपटा के नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और थाना प्रभारी सत्यवान पुरुष और महिला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। लेकिन किसानों के भारी विरोध के चलते जीएसपीएल गैस नेट लिमिटेड कंपनी के कर्मियों को बिना पाइपलाइन डाले ही दूसरी बार वापस  लौटना पड़ा। इससे पहले 8 अप्रैल को भी कंपनी कर्मचारी पाइप डालने किसानों के खेतों में गए तो किसानों ने विरोध किया था। नहराना के किसान पूर्व सरपंच ताराचंद चूरणिया, धर्मपाल, बंसीलाल, ओमप्रकाश,  ने बताया कि कि मेहसाना से बठिंडा के लिए जीएसपीएल गैस नेट लिमिटेड कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन डाली जा रही है । इस दौरान उनके खेतों के बीच से गैस पाइपलाइन गुजरनी है उन्होंने बताया कि करीब 1 वर्ष पहले कंपनी के कर्मचारियों ने उनके खेतों में खड़े आंवला, अमरुद, अनार, सफेदा इत्यादि के पौधे काटने के लिए मुवावजा देने की बात कही। उन्होंने उनके करीब 4000 पौधे काटे गए। जिनकी कीमत करीब ढाई करोड रुपए बनती है। कंपनी के कर्मियों ने कहा कि उन्हें उनका उचित मुआवजा दिया जाएगा तथा पाइप लाइन डालने का समय आया तो कंपनी कर्मियों ने उन्हें मात्र  13 लाख का चेक थमा दिया। उन्होंने कहा कि उनका तो करीब ढाई करोड रुपए का नुकसान हुआ है।  तेरह लाख  रुपए से काम नहीं चल सकता 

इस दौरान किसानों ने डीआरओ व जिला उपायुक्त को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप दिया तथा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भी पत्र लिखा। उचित मुआवजा लेने के लिए न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय में भी केस विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि एक दो बार जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आकर सर्वे भी किया अब करीब दो-तीन दिन पहले कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि पाइप लाइन डाली जाएगी इसके लिए उन्हें पुलिस फोर्स का सहारा लेना पड़ेगा। बुधवार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेस शाह, कंपनी कर्मचारियों के साथ नाथूसरी चोपटा तहसील के नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर व नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी सत्यवान पुलिस फोर्स के साथ नहराना के खेतों में पहुंचे उनके साथ महिला व पुरुष बल को तैनात किया गया ।  किसानों ने पुलिस बल की मौजूदगी में सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

।  करीब 4 घंटे तक किसानों व प्रशासनिक अधिकारियों व कंपनी कर्मियों के बीच बातचीत चलती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला करीब 4 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत ने कहा कि किसानों की बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी तथा एक कमेटी  बनाने का अनुरोध किया जाएगा कमेटी जो फैसला लेगी वह दोनों पक्षों को मानना पड़ेगा । इसके बाद कंपनी कर्मी दूसरी बार भी गैस पाइपलाइन डाले बिना ही बैरंग लौट गए। इस मौके पर बलराम सहारण, रामेश्वर नंबरदार, भागीरथ, ओम प्रकाश, छोटू राम, जय सिंह, बंसी लाल, बद्री, शंकरलाल, विजय सिंह , हरि सिंह, लीलू राम, भरत झाझरिया, सुभाष, अमर सिंह , आजाद जाखड़, रामदत्त पूनिया, ओमप्रकाश, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों किसान खेतों में आ गए और पाइप डालने का विरोध करने लगे। उन्होंने मांग की कि किसानों को जो नुकसान हुआ है उनके फलदार पौधे काटे गए हैं उनका उचित मुआवजा दिया जाए तभी पाइप लाइन डालने दी जाएगी। इस दौरान किसान बंसीलाल ने बताया कि करीब 4:00 बजे तक यही जद्दोजहद चलती रही।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana


फोटो। नहराना में नाथूसरी चोपटा के नायब तहसीलदार किसानों से बातचीत करते हुए, साथ में थाना प्रभारी सत्यवान व कंपनी कर्मचारी।
 खेतों में पुलिस बल के जवान

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article भला हो चौधरी साहब का जो बुढापा पैंशन जैसी स्कीम चलाकर वृद्वों को सम्मान दिलवाया, पैतालिसा क्षेत्र के गांवों में पूर्व उप प्रधानमन्त्री स्व.ताऊ देवी लाल के सम्मान में जींद में होने वाली रैली में की चर्चाएं जोरों पर
Next Article गांव तरकांवाली के समाज सेवी मीनू बैनीवाल व ग्रामीणों ने श्री बालाजी सेवा समिति को दो जांटी धाम स्थित पैतालिसा धर्मशाला के विकास के लिए 51 लाख रुपए किए भेंट

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?