choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » गांव शाहपुरिया के किसानों को रास आने लगी बागवानी, किसानों ने लगा रखे हैं 200 एकड़ में अनार, किन्नू , माल्टा, बेरी व अंजीर के बाग
Home

गांव शाहपुरिया के किसानों को रास आने लगी बागवानी, किसानों ने लगा रखे हैं 200 एकड़ में अनार, किन्नू , माल्टा, बेरी व अंजीर के बाग

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: September 19, 2021
Share
4 Min Read

नाथूसरी चोपटा।  नहरी पानी की कमी, बारिश समय पर ना होना, फसलों में विभिन्न प्रकार की बिमारियां व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के आने से किसानों को परम्परागत खेती से घाटा ही होने लगा। जब परंपरागत खेती से आमदनी कम हो जाती है। और आर्थिक स्थिति डावांडोल हो जाती है। लेकिन गांव शाहपूरिया (सिरसा) के किसानों ने हौसला हारने की बजाए विभिन्न प्रकार के फलों के बाग लगा कर कमाई का जरिया खोजा। 20 किसानों ने अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए करीब 200 एकड़ जमीन में अनार, अमरुद, बेरी, अंजीर सहित कई प्रकार की के फलों के बाग लगाए रखे हैं। इससे परंपरागत कृषि के साथ अतिरिक्त आमदन शुरू हो गई। लीक से हटकर कुछ करने के जज्बे ने गांव शाहपुरिया के किसानों को हरियाणा के साथ- साथ निकटवर्ती राजस्थान के आस पास के गांवों में अलग पहचान भी दिलवाई। जिससे किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

गांव शाहपूरिया में किसानों ने लगा रखे हैं 200 एकड़ में बाग

राजस्थान की सीमा से सटे पैंतालिसा क्षेत्र के गांव शाहपूरिया में रेतीली जमीन व नहरी पानी की कमी के कारण किसानों ने परंपरागत खेती के साथ अतिरिक्त कमाई का जरिया खोजना शुरू किया। तभी सरकार द्वारा चलाई जा रही बागवानी स्कीमों को देखते हुए किसानों ने बागवानी की तरफ रुख किया तो पिछले 4 वर्ष में 20 किसानों ने 200 एकड़ में बाग लगा कर परंपरागत खेती के साथ अतिरिक्त कमाई शुरू कर दी। इन किसानों में राजवीर ने 10 एकड़ में अनार का बाग लगाया। कृष्ण कुमार सिंवर ने 25 एकड़ में किन्नू और माल्टा का बाग लगाया। इसी के साथ हनुमान राजपूत ने 5 एकड़ में अंजीर का बाग लगाया। रामकुमार कुलड़िया ने भी 2 एकड़ में अंजीर का बाग लगाया, इंद्रपाल यादव ने 2 एकड़ में अनार का बाग लगाया, हरि सिंह कुलड़िया ने 6 एकड़ में अनार किन्नू माल्टा का बाग लगा कर कमाई शुरू की।  अनूप कुमार ने 4 एकड़ में बेरी का बाग और 4 एकड़ में अनार का बाग लगा कर परंपरागत खेती के साथ बागवानी की तरफ रुख किया। रामकुमार सिंवर ने 4 एकड़ में अमरूद का बाग लगाया, किसान देवीलाल  ने 4 एकड़ में किन्नू माल्टा का बाग लगाया । सही राम गोदारा ने 4 एकड़ में अनार 6 एकड़ में अमरूद का बाग लगाया । ताराचंद यादव ने भी 4 एकड़ में अनार का बाग लगा कर अतिरिक्त कमाई का जरिया खोजा। प्रकार गांव के अन्य कई किसानों ने 1 से लेकर 5 एकड़ तक जमीन पर बागवानी शुरू कर दी है। इन किसानों बताया कि  रेतीली जमीन और नहरी पानी की कमी के कारण परंपरागत खेती से बचत कम होने लगी। सरकार द्वारा चलाई गई बागवानी स्कीमों के तहत उन्होंने अपने खेतों में डिग्गिया इत्यादि बनाकर ड्रिप सिस्टम से सिंचाई शुरू कर दी ।  जिससे पानी की बचत होने लगी तथा पौधों को सीधे उनकी जड़ों में खाद और पानी मिलने लगा।  बागवानी के साथ-साथ परंपरागत खेती भी होने लगी। 

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

मंडी दूर होने के कारण यातायात खर्च ज्यादा हो जाता है 

 कृष्ण कुमार सिंह व अन्य किसानों ने  बताया कि उसके गांव से सिरसा मण्डी  दूर पड़ती है। जिससे फलों को वहां ले जाकर बेचने में यातायात खर्च ज्यादा आता है। तथा बचत कम होती है। उसका कहना है कि अगर फलों की मण्डी या फ्रूट प्रोसैसिंग प्लांट नाथूसरी चौपटा में विकसित हो जाए तो यातायात खर्च कम होने से बचत ज्यादा हो जाएगी। इसके साथ ही सरकार द्वारा शुरू की गई बीमा स्कीमों को सही तरीके से लागू किया जाए।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article गिगोरानी स्थित भजनपुरी की समाधि पर हवन यज्ञ व भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन
Next Article पितृ दोष संबंधित सहज सरल उपाय करके आप अपने पितृ ऋण से मुक्त हो सकते हैं

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?