choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » गौ-चेतना पदयात्रा का गाँव गुडिया खेड़ा में महिलाओं व ग्रामीणों ने जोश के साथ गोमाता के जयकारे लगाकर किया स्वागत
Home

गौ-चेतना पदयात्रा का गाँव गुडिया खेड़ा में महिलाओं व ग्रामीणों ने जोश के साथ गोमाता के जयकारे लगाकर किया स्वागत

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: September 6, 2021
Share
2 Min Read

 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

चोपटा। बढ़ते हुए प्रदूषण, घटते हुए पेड़, कटती हुई गौमाता, क्षीण होती मानवता इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए इनमें बदलाव और सुधार लाने हेतू सम्पूर्ण देशभर में निकाली जा रही 31 वर्षीय गो-पर्यावरण चेतना पदयात्रा गांव गुड़िया खेड़ा की आदर्श गोशाला में पहुंची। गौ-चेतना पदयात्रा गांव में प्रवेश करते ही महिलाओं व ग्रामीणों ने जोश व उंमग के साथ गोमाता के जयकारे लगाते भव्य स्वागत किया। उसके बाद गांव की सैंकड़ों महिलाओं ने गो-पूजन कर गांव में कलश यात्रा निकाली। गांव कें शहीद चन्द्रशेखर आजाद चौक में कथा का आयोजन किया गया। कथा में आचार्य ने ग्रामीणों को गोमाता की महता के बारें में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि जीवन में गोमाता का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुबह उठने ही सबसे पहले गाय को रोटी खिलानी चाहिए। गाय को एक रोटी खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है, इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहला कार्य गांव को एक रोटी खिलाने का करें। 

इसके साथ ही गौ-चेतना पदयात्रा के बारें में बताते हुए कहा कि 4 दिसम्बर 2012 को यह यात्रा हल्दीघाटी से प्रारंभ हुई और 31 वर्षों तक यह यात्रा 2 लाख किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके 51 हजार से भी अधिक गांवों, कस्बों, शहरों में गौमाता की अलख जगाते हुए 4 दिसम्बर 2043 को देशभर की पदयात्रा पूर्ण कर पुन: हल्दीघाटी लौटेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में तीज त्योंहारों, होली-दिवाली पर निरंतर चलती रहती है और प्रवचन भी प्रतिदिन होते हैं। यात्रा में प्रतिदिन 4 या 5 गांवों में प्रवचन होतें हैं और प्रतिदिन 2 पेड़ लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा द्वारा जगह-जगह फ्री सप्तदिवसीय गौ-कृपा कथा भी की जाती है। इस मौके पर गौशाला प्रधान पुर्णाराम गोदारा, पुर्व सरपंच सुनीता बिरड़ा,भरत सिंह बिरड़ा, दुनिराम बिरड़ा कमलाशंकर, श्रवण बिरड़ा, सेवक सतपाल गोदारा, बंसीलाल छाबड़ा, काशीराम धांधल, अजयंत गोदारा सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:#chopta plus#village-gudia -kheragochetanapadyatra
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article एसएस अध्यापक विजय शर्मा की सेवानिवृत्ति पर राजकीय विद्यालय शक्कर मंदोरी में विदाई समारोह का आयोजन
Next Article जमाल (चोपटा) क्षेत्र से एंटी नारकोटिक सेल ने लाखों रुपए की एक किलो 60 ग्राम अफीम सहित स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को किया काबू

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?