choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा की अवधि 9 अगस्त तक बढ़ी, कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, प्रशिक्षण संस्थान (सरकारी या गैर सरकारी) शर्तों के साथ खुल सकेंगे।
Home

महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा की अवधि 9 अगस्त तक बढ़ी, कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, प्रशिक्षण संस्थान (सरकारी या गैर सरकारी) शर्तों के साथ खुल सकेंगे।

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 2, 2021
Share
5 Min Read

 

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

सिरसा, 02 अगस्त ! उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन अनीश यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा की अवधि को 9 अगस्त, 2021 प्रात: पांच बजे तक बढ़ा दिया गया है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा नई हिदायतें जारी की गई है।
जारी किये गये आदेशों के अनुसार पहले से जारी रियायतें लोगों को मिलती रहेंगी। 50 फीसदी क्षमता के साथ रेस्टोरेंट व बार (होटल व माल के रेस्टोरंट व बार) सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खोले जा सकते हैं। होम डिलीवरी का समय भी यही रहेगा। वही स्टैंड अलोन रेस्टोरेंट खुलने का समय प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। होटल, रेस्टोरेंट तथा फास्ट फूड की होम डिलीवरी के लिए सांय 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
आदेशों में विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी विभागों की प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति दी गई है, लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल संबंधी हिदायतो का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को सलाह दी गई है कि वे नए सत्र से ही छात्रों को क्लास के लिए बुलवाएं। कॉलेज में डाउट क्लास, एग्जाम प्रैक्टिकल, लैब एक्सपेरिमेंट क्लास को ही अनुमति दें, इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाये।  इन केंद्रों को प्रशिक्षकों को इस तरह बांटना होगा कि भीड़ एकत्रित न हो। हालांकि कोविड अनुकूल व्यवहार, सामाजिक दूरी के नियमों व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी हिदायतों का पालन इन परिसरों में करना होगा।
हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत स्थापित ओपन ट्रेनिंग सेंटर को खोलने की अनुमति दी गई है। कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, प्रशिक्षण संस्थान (सरकारी या गैर सरकारी) शर्तों के साथ खुल सकेंगे। आईटीआई के विद्यार्थियों की शंकाएं दूर करने के लिए, प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल कक्षाओं, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत सभी दुकानें सुबह 9 बजे से रात 10 बजे, मॉल्स को सुबह 10 बजे से सायं 10 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। क्लब, रेस्टोरेंट, गोल्फ क्लब के बार भी सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुले रह सकते हैं। जिम सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस दौरान सामाजिक दूरी और नियमित सैनिटाइजेशन का ध्यान रखना होगा। क्लब / गोल्फ कोर्स को 50 फीसदी क्षमता  के साथ खोलने की अनुमति होगी।
जारी आदेश के तहत शादियों, अंतिम संस्कार में 100 व्यक्तियों के एकत्रित होने की अनुमति होगी। हालांकि शादियां घर तथा न्यायालय के अलावा अन्य स्थानों पर भी हो सकेंगी। खुले स्थानों पर 200 व्यक्तियों को एकत्रित होने की अनुमति होगी, जिसके लिए कोविड-19 अनुकूल व्यवहार व सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करना होगा। स्वीमिंग पूल को केवल खेल-कूद एवं तैराकी के अभ्यास एवं प्रतियोगिता के लिए खोला जा सकेगा। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से पालन करना होगा तथा कोविड उचित व्यवहार अपनाना होगा। सिनेमा हॉल (मॉल्स में स्थित एवं स्टैंड अलोन) को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी।
आदेशों के अनुसार एक साथ 50 व्यक्तियों के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति होगी। इन स्थलों पर सामाजिक दूरी नियमित सेनेटाइजेशन तथा कोविड उचित व्यवहार की शर्तों का पालन करना होगा। कॉर्पोरेट ऑफिस पूर्ण उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। इन्हें भी सामाजिक दूरी, नियमित सेनेटाइजेशन एवं कोविड उचित व्यवहार के नियम की पालना करनी होगी। सभी उत्पादन इकाइयों, प्रतिष्ठान एवं उद्योगों को कार्य की अनुमति होगी, हालांकि उन्हें कोविड-19 के उचित व्यवहार, हिदायतों आदि का पालन करना होगा। खेल परिसर व स्टेडियम आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं सहित खेल गतिविधियों के लिए खुल सकेंगे (दर्शकों को अनुमति नहीं होगी)। इन गतिविधियों के दौरान सामाजिक दूरी, खेल परिसर का नियमित सैनिटाइजेशन तथा कोविड उचित व्यवहार का पालन सुनिश्चित करना होगा। इस दौरान कोरोना से बचाव के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article हनुमानगढ़ न्यूज़। नहर में गिरी जीप 5 लोगों की मौत।। रणजीतपुरा के पास नहर में गिरी जीप, गांव बुरहानपुरा के एक परिवार के पांच लोग थे सवार, तीन के शव निकाले
Next Article भादरा तहसील के गांव पटवा में नहाने गए तीन बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत।।

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?