choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » हनुमानगढ़ न्यूज़। नहर में गिरी जीप 5 लोगों की मौत।। रणजीतपुरा के पास नहर में गिरी जीप, गांव बुरहानपुरा के एक परिवार के पांच लोग थे सवार, तीन के शव निकाले
Home

हनुमानगढ़ न्यूज़। नहर में गिरी जीप 5 लोगों की मौत।। रणजीतपुरा के पास नहर में गिरी जीप, गांव बुरहानपुरा के एक परिवार के पांच लोग थे सवार, तीन के शव निकाले

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 1, 2021
Share
4 Min Read

 

हनुमानगढ़ न्यूज।  टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रणजीतपुरा के पास इंदिरागांधी नहर के 50 आरडी पुल के पास रविवार को एक जीप नहर में गिर गई। जीप में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। सूचना पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और डूबे लोगों की तलाश शुरू करवाई। इसमें दोपहर दो बजे तक upतीन शव बाहर निकाल लिए गए। जीप चालक हरीश पुत्र गोपीराम  निवासी भूरानपुरा व एक अन्य जने की तलाश देर शाम तक जारी रही। जबकि दोपहर में हरीश की पत्नी सुमन , बेटी मीनाक्षी  व उसके भाई प्रेम की बहू मंजू का शव बाहर निकाल लिया गया। जीप में उक्त लोगों के साथ हरीश का बेटा मनीष  भी सवार था। टाउन पुलिस ने तीनों शवों को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखवाया। देर शाम को परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है  कि जीप सवार सभी लोग गांव नौरंगदेसर में किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में घटना घट गई। जानकारी के अनुसार सुमन व मंजू दोनों का ससुराल एक ही जगह था। 

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

पूरा परिवार खत्म
जीप के नहर में गिरने से चालक हरीश का पूरा परिवार खत्म हो गया। उसकी भाभी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोपीराम के तीनों पुत्रों हरीश, चेतराम व प्रेम की शादी एक ही घर में हुई थी। रविवार को हरीश अपने ससुराल नौरंगदेसर के पास स्थित ढाणी में साले के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी बच्चों व भाभी के साथ हंसी-खुशी रवाना हुआ था। रास्ते में पुल के पास हादसा हो गया। टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जीप चालक हरीश के मामा अमीचंद पुत्र खिराजराम जाति जाट निवासी तीन केसएसपी टिब्बी ने इस घटना को लेकर थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। इसमें बताया है कि जीप सवार सभी लोग नौरंगदेसर के लिए रवाना हुए। पुल के पास जीप नहर में गिर गई। टाउन पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक तीन शव बाहर निकाले गए हैं। बाकी दो की तलाश जारी है। हरीश परिवार सहित खेती का कार्य करता था।


जीप के नहर में गिरने के बाद आपदा प्रंबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर डूबे लोगों की तलाश शुरू की। शाम साढ़े सात बजे तक टीम ने तीन लोगों के शव बाहर निकाले। इसके बाद अंधेरा होने के कारण सभी नहर से बाहर निकल आए। अब सोमवार को फिर टीम नहर में बाकी बचे दो लोगों की तलाश करेगी। टीम में गोताखोर मुन्ना सिंह, बलकार सिंह, सुखचरण सिंह, हरीश कुमार, गोविंद सिंह, लखूवाली के स्थानीय गोताखोर जुगल कुमार, किस्मत अली, रमेश कुमार, संदीप, प्रतीक कुमार व अन्य ने शवों को बाहर निकाला।

लखूवाली हेड पर फंसने की आशंका
नहर में जीप गिरने के बाद उसे तलाशने का कार्य कुछ देर बाद ही शुरू कर दिया गया। इसमें जीप सहित तीन शव बाहर निकाल लिए गए। जबकि दो लोगों की तलाश जारी है। गोताखोरों का कहना है कि लखूवाली हैड के पास दोनों के बॉडी मिल सकते हैं। करीब पांच किलोमीटर तक गोताखोरों ने शवों को ढूंढऩे का प्रयास किया।

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article चौपटा क्षेत्र के सेमग्रस्त गांवों में बारिश के पानी से नरमे की फसल पर खराबे का संकट गहराया।
Next Article महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा की अवधि 9 अगस्त तक बढ़ी, कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, प्रशिक्षण संस्थान (सरकारी या गैर सरकारी) शर्तों के साथ खुल सकेंगे।

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?