choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » चौपटा क्षेत्र के सेमग्रस्त गांवों में बारिश के पानी से नरमे की फसल पर खराबे का संकट गहराया।
Home

चौपटा क्षेत्र के सेमग्रस्त गांवों में बारिश के पानी से नरमे की फसल पर खराबे का संकट गहराया।

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 1, 2021
Share
5 Min Read

 

चोपटा। खंड के गांव रुपाणा गंजा में बारिश होने से खेतों में पानी खड़ा होने से फसल खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है किसानों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि जल्द पानी निकासी का प्रबंध किया जाए नहीं तो उनकी फसल पानी से गल जाएगी और नष्ट हो जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश कस्वां, शमशेर सिंह , रविंद्र कुमार, बलजीत , राजेश, कुलदीप , शमशेर ने बताया कि उनके क्षेत्र में सेम की समस्या है जिसके कारण अब बारिश होने से जमीन में पानी खड़ा हो गया है। उन्होंने बड़ी मुश्किल से नरमा व धान की बिजाई की लेकिन अब पानी निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण उनकी फसल को नुकसान हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है कि पानी निकासी का जल्द प्रबंध किया जाए। ताकि फसलों को बचाया जा सके। इसके अलावा  घरों में भी पानी घुसने लगा है। गांव की गलियों में पानी खड़ा होने से मच्छरों की भरमार हो गई है जिससे बीमारियां फैलने का भी अंदेशा हो गया है।फोटो। 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

चोपटा। राजस्थान की सीमा से सटे चोपटा खंड के गांवों में हुई जोरदार बारिश से विरानी जमीन में तो फायदा हुआ है लेकिन नहरी जमीन में पानी खड़ा होने से नरमे की फसल को नुकसान होने का अंदेशा लगने लगा है। किसानों का कहना है कि ज्यादा बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। चोपटा खंड में करीब 68000 हेक्टेयर जमीन में खेती की जाती है जिसमें से 6000 हेक्टेयर जमीन सेम के चपेट में है उसमें करीब 20 वर्ष से एक दाना भी नहीं होता है। इसके अलावा करीब 62000 हेक्टेयर जमीन में इस बार 34200 हेक्टेयर में नरमे की फसल, 53100 हेक्टेयर में धान, 28 हेक्टेयर में बाजरा, 180 हेक्टेयर में मक्का , 720 हेक्टेयर में दलहन, 4000 हेक्टेयर में मूंगफली, 900 हेक्टेयर में अरंड, 12650 हेक्टेयर में ग्वार और 500 हेक्टेयर में हरे चारे की बिजाई की गई है। क्षेत्र के कुम्हारिया , कागदाना , खेड़ी, गुसाईंयाना, गिगोरानी, शाहपुरिया, नाथूसरी कला, शक्कर मंदोरी, माखोसरानी, कैरावली, रुपाणा गंजा, मोची वाली सहित कई गांवों में पिछले सप्ताह जोरदार बारिश हुई ।

बारिश होने से अभी तक नुकसान की कोई शिकायत नहीं आई है।  विरानी जमीनों में तो बारिश से फायदा ही हुआ है इसके अलावा नरमें व धान की फसल में पानी पानी खड़ा है वहां से पानी निकासी का प्रबंध करना चाहिए। और इसके अलावा नरमे की फसल में जहां पर पानी खड़ा है वहां पर धूप निकलने से नरमे के पौधे पीले पड़ सकते हैं उन पर एहतियात के तौर पर 100 लीटर पानी में कोबाल्ट क्लोराइड का घोल मिलाकर छिड़काव करना चाहिए जिससे नरमे के पौधों को सूखने से बचाया जा सकता है।—- कृषि विकास अधिकारी डॉ बहादर गोदारा

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

——-__———-

इनेलो नेताओं ने चौपटा क्षेत्र में किया दौरा। बारिश के पानी से जल भराव होने से खराब हुई फसलों का किया अवलोकन


चौपटा।  क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश के बाद खेतों में पानी खड़ा होने से नरमे की फसल खराब होने लगी है । इसी को लेकर  इनेलो नेताओं ने क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में दौरा किया। फसलों के खराबे है का अवलोकन किया और किसानों से बातचीत की। इनेलो नेता कश्मीर सिंह करीवाला, रणधीर जोधकां, हीरालाल  सहित कई नेताओं ने गांव शक्कर मंदोरी, शाहपुरिया, माखोसरानी, चाहरवाला सहित कई गांवों में बारिश के पानी से खराब हुई फसलों की जानकारी ली तथा किसानों से बातचीत कर उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की। इन नेताओं ने कहा कि अभय सिंह चौटाला के निर्देश पर खराब हुई फसलों की जानकारी लेने पहुंचे हैं तथा किसानों की मांग को प्रशासन व सरकार के सामने जोर-शोर से उठाया जाएगा ताकि किसानों को खराबे का उचित मुआवजा मिल सके। और जल्द पानी निकासी  का प्रबंध  करवाने की मांग उठाई जाएगी । इस मौके ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से अवगत करवाया।
फोटो।

 

 

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article श्री महारानी सतीदादी गोशाला कुम्हारिया में 250 फलदार व फूलदार पौधे लगाए
Next Article हनुमानगढ़ न्यूज़। नहर में गिरी जीप 5 लोगों की मौत।। रणजीतपुरा के पास नहर में गिरी जीप, गांव बुरहानपुरा के एक परिवार के पांच लोग थे सवार, तीन के शव निकाले

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?