Developed by Mukesh Gusaiana
![]() |
Developed by Mukesh Gusaiana
गांव बरासरी के खेतों में 16 जुलाई को गोली मारकर कर दी थी नील गाय की हत्या,
Developed by Mukesh Gusaiana
चोपटा। खंड के गांव बरासरी में नीलगाय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नाथूसरी चोपटा पुलिस ने वाइल्ड लाइफ प्रोटक्शन एक्ट 1972 के तहत छह नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक वन्यजीव विभाग सिरसा परमजीत द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर नीलगाय के हत्यारों के गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। नाथूसरी चौपटा थाना में कार्यरत हेड कांस्टेबल संतलाल ने बताया कि जीव विभाग के उपनिरीक्षक परमजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव बरासरी के खेतों में 16 जुलाई को एक नील गाय की गोली मारकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से दो मृत अवस्था में बच्चे भी निकले। इसको लेकर जांच की गई व संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। इस दौरान मनीराम उर्फ प्रताप पुत्र राम सिंह बिंटू , जोरा सिंह, संजय, शीशपाल, रमेश निवासी गांव बरासरी सहित छह लोगों के खिलाफ नीलगाय की हत्या करने के मामले की शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि नाथूसरी चौपटा पुलिस ने उपनिरीक्षक वन्यजीव परमजीत सिंह की शिकायत पर मनीराम, बिंटू , जोरा सिंह, संजय, शीशपाल, रमेश के विरुद्ध धारा 9,39, 51, 52 और वाइल्ड लाइफ प्रोटैक्ट एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उनके विरुद्ध वन्य जीव अदालत कुरुक्षेत्र में मामला चलाया जाएगा। गौरतलब है कि गांव बरासरी में एक नीलगाय की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पशु चिकित्सक विजय सिंह बैनीवाल की टीम ने नीलगाय का पोस्टमार्टम किया।
जब पोस्टमार्टम किया गया तो उसके पेट से मृत अवस्था में दो बच्चे भी निकले हैं। नीलगाय की मौत बंदूक की गोली के छर्रे लगने के कारण ज्यादा ब्लीडिंग होने से हुई है।

