choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » सीआईए डबवाली इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को विजिलेंस की टीम ने 2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों सिरसा से किया काबू।
Home

सीआईए डबवाली इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को विजिलेंस की टीम ने 2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों सिरसा से किया काबू।

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: July 5, 2021
Share
3 Min Read

 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

चोपटा। सीआईए डबवाली के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को विजिलेंस की टीम ने 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। रिश्वत के  पैसे लेने की डील अनाज मंडी में हुई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।  विजिलेंस ने यह कार्रवाई अफीम तस्करी के सजायाफ्ता बलदेव सिंह उर्फ बल्ला के पुत्र सुखा सिंह की शिकायत पर की। सुखा सिंह ने विजिलेंस विभाग के एडीजीपी पीके अग्रवाल को शिकायत की कि सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार द्वारा ₹200000 रिश्वत की मांग की जा रही है । 1 लाख रुपए पहले भी दे चुका है इस मामले में फरीदाबाद विजिलेंस के डीएसपी कैलाश चंद्र की अगुवाई में टीम बनाकर भेजी गई।  सुखा ने सीआईए प्रभारी से अनाज मंडी में मिलने की बात कही। 2 लाख की रिश्वत लेने के लिए सब इंस्पेक्टर अजय कुमार अपनी पर्सनल कार से अनाज मंडी में पहुंचा और रिश्वत की 200000 रुपए की राशि प्राप्त की। इशारा मिलते ही विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर को दबोच लिया उसके कब्जे से रिश्वत के रूप में ली गई 2 लाख रुपए की  राशि बरामद कर ली । विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । 

क्या था मामला 

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

जिला के गांव जंडवाला के मूल निवासी बलदेव सिंह हाल निवासी हुड्डा सेक्टर सिरसा में अपना निवास बनाया हुआ था । उसके द्वारा अफीम तस्करी का कारोबार संचालित किए जाने की सूचना मिलने पर नारकोटिक्स विभाग चंडीगढ़ की टीम ने वर्ष 2015 में सिरसा में दबिश दी और लगभग 38 किलो अफीम की बरामदगी की थी इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अदालत द्वारा बलदेव सिंह को सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया गया। लोक डाउन के दौरान बलदेव सिंह उर्फ बल्ला को पैरोल पर छोड़ा गया। लेकिन पैरोल अवधि पूरी होने पर जेल में नहीं लौटा। अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया । मामले में सीआईए प्रभारी ने बलदेव सिंह को काबू करके जेल भेज दिया। बलदेव के पुत्र सुखा द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया इसके बाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर उसके परिवार पर चार्ज लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। उद्घोषित अपराधी को शरण देने का आरोप लगाया। इसके एवज में 100000 की मांग की राशि देने के कुछ समय बाद फिर से ₹200000 की मांग शुरू कर दी। सीआईए प्रभारी द्वारा बार-बार रिश्वत की मांग करने  पर उसने विजिलेंस के विभाग के एडीजी से संपर्क साधा और इसके बाद घूसखोर पुलिस अधिकारी के लिए जाल फैलाया गया। सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को 2लाख रुपए की राशि लेते पकड़ा गया।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article किसान 15 जुलाई तक करवाएं मेरा पानी-मेरी विरासत पोर्टल पर पंजीकरण
Next Article Big breaking, अब बंडारू दत्तात्रेय होंगे हरियाणा के राज्यपाल।

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?