choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » 20 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू
Home

20 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: June 27, 2021
Share
4 Min Read

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana
सिरसा-26 जून.। जिला की एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान देवी लाल पार्क सिरसा क्षेत्र से एक युवक को 20 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाताराम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान संजय पुत्र श्याम लाल निवासी चंडीगढिया मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान देवी लाल पार्क सिरसा क्षेत्र में मौजुद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे  युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त  युवक को काबू कर तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जाएगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

5 किलो ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित युवक काबू
 
सिरसा-27 जून.। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान बस अड्डा फुल्लो से एक युवक को 5 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान लक्ष्मण सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी गाव फुल्लो के रूप में हुई है । उन्होने बताया की पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक बलवंत राय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव फुल्लो क्षेत्र में मौजुद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देख कर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी श्री राय सिंह सिधु एसडीई पब्लिक हेल्थ सब डिवीजन कालांवाली की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 5 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जाएगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान डोडा चुरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article सीआईए सिरसा टीम की बड़ी कामयाबी । शहर में लूटपाट व चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य काबू । चोरी व स्नैचिंग की 5 बड़ी वारदातों का खुलासा ।
Next Article वेस्टिज डायरेक्ट सेलिंग : एसआर इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारिया में राज्यस्तरीय सेमिनार का आयोजन, लोगों को बड़ा रोजगार दे सकती है -: डायरेक्ट सेल्लिंग

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?