Developed by Mukesh Gusaiana
नोहर फीडर नहर में बहे गांव माखोसरानी के युवक का तीसरे दिन मिला शव
चोपटा। खंड के गांव माखोसरानी से नोहर फीडर नहर में बहे युवक का तीसरे दिन गांव लुदेसर के पास शव मिल गया। परिजनों व ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया। गौरतलब है कि खंड के गांव माखोसरानी मंगलवार दोपहर को चार युवक नहाने के लिए नोहर फीडर में उतरे। उनमें से एक युवक वीरेंद्र पुत्र बलबीर सिंह पानी में बह गया जिसकी सूचना उसके साथियों ने ग्रामीणों को दी सूचना मिलने पर ग्रामीण व डेरा सच्चा सौदा के गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी 2 दिन तक तलाश करने के दौरान युवक का शव नहीं मिल सका। वीरवार सुबह करीब 8:00 बजे गांव लुदेसर के पास वीरेंद्र का शव मिल गया। शव मिलने के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

