choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » डा. अर्चना अग्रवाल कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं को मातृत्व सुख देकर निभा रही दायित्व, अपनी टीम के सहयोग से मई माह में 19 कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं की करवाई सुरक्षित डिलीवरी
Home

डा. अर्चना अग्रवाल कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं को मातृत्व सुख देकर निभा रही दायित्व, अपनी टीम के सहयोग से मई माह में 19 कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं की करवाई सुरक्षित डिलीवरी

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 25, 2021
Share
5 Min Read

  

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana


कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं को मातृत्व सुख देकर निभाया अपना दायित्व,  
 मई माह में अबतक 19 कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करवा चुकी है डा. अर्चना अग्रवाल व उनकी टीम

सिरसा, 25 मई। कोरोना महामारी और फैलते संक्रमण के इस दौर में जब अपने भी दो गज की दूरी बना कर चल रहे हैं ऐसे समय में नागरिक अस्पताल सिरसा में एसएमओ एवं आईएमए की जिला प्रधान डा. अर्चना अग्रवाल अपनी टीम सहित कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए न केवल सुरक्षित डिलीवरी करवा रही है बल्कि उनके परिजनों को इस संकट के समय में नवजात की देखभाल के लिए प्रेरित भी कर रही है। डा. अर्चना अग्रवाल द्वारा मई माह में अबतक लगभग 19 कोरोना संक्रमित महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी करवाई जा चुकी है जिसमें जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। डा. अर्चना अग्रवाल ने बेझिझक-बेखौफ अपना चिकित्सकीय दायित्व निभाते हुए सात महिलाओं की डिलीवरी करवाई है। संकट के समय में समर्पित सिपाही बनी इस महिला चिकित्सक को मातृत्व सुख पाने वाली महिलाएं भी सलाम कर रही हैं। इस महामारी में जिन संक्रमित महिलाओं को संतान सुख मिला वे भी चिकित्सक का आभार जताती हैं।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

डा. अर्चना अग्रवाल कहती है कि उन्हें कभी संक्रमित महिलाओं की डिलीवरी करवाने में झिझक नहीं हुई, न ही भय हुआ। संक्रमण का खतरा सभी को रहता है लेकिन पूरी सावधानी बरतते हुए उन्होंने अपने दायित्व को बखूबी निभाया। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं की डिलीवरी हुई हैं वे स्वस्थ हैं। जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने से जो आत्मिक संतुष्टिï व खुशी मिलती है, वो अनमोल है। ऐसे दौर में हम सबको एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। सिरसा के नागरिक अस्पताल में प्रत्येक महीने लगभग 450 डिलीवरी होती है। कोविड-19 को देखते हुए नागरिक अस्पताल के एक हॉल में लेबर रुम स्थापित किया गया है, बचाव प्रबंधों के मद्देनजर इस लेबर रुम का प्रवेश व बाहर जाने का रास्ता अलग रखा गया है ताकि किसी प्रकार के संक्रमण का अंदेशा न रहे।

गांव माखोसरानी की सोनिया व ऐलनाबाद की प्रियंका ने सांझा किए अपने अनुभव :
गांव माखोसरानी की सोनिया ने बताया कि डिलीवरी से पहले उन्हें कोरोना हो गया था, जिससे पूरे परिवार के सदस्य बेहद चिंतित व घबराए हुए थे। वे स्वयं भी अपने आने वाले बच्चे को लेकर डरी हुई थी। ऐसे में नागरिक अस्पताल सिरसा की चिकित्सक डा. अर्चना अग्रवाल व उनकी टीम ने उन्हें हौसला दिया और डिलीवरी होने तक पूरा सहयोग किया। वे नागरिक अस्पताल सिरसा के चिकित्सकों की आभारी है।
ऐलनाबाद की प्रियंका ने बताया कि डिलीवरी से पहले जब उन्हें पता चला कि वे कोरोना संक्रमित हैं तो उन्हें होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर बहुत भय होने लगा, ऐसे में नागरिक अस्पताल सिरसा की प्रसुति वार्ड की टीम ने मुझे बहुत सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि अब मैं और मेरा बच्चा पूरी तरह से ठीक है और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में मुझे मातृत्व सुख देने वाले चिकित्सक भगवान से कम नहीं है, मैं जीवन भर उनकी ऋणी रहुंगी।
सोनिया व प्रियंका ने गर्भवती महिलाओं से आह्वïान किया कि कोरोना संक्रमित होने पर भी घबराए नहीं बल्कि संयम रखते हुए चिकित्सक पर भरोसा रखें और पूरी सावधानी व बचाव उपाय अपनाएं। इसके अलावा चिकित्सक के परामर्श अनुसार अपनी डाइट व दवाओं का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अगर हम सरकार की हिदायतों व संक्रमण से बचाव उपायों की पूरी ईमानदारी व निष्ठïा से पालना करेंगे तो संक्रमण से बच सकते हैं। अगर हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों का भी ख्याल रखेंगे तो कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्ति संभव है।
Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050

TAGGED:CMOGood Workmotivetional newsSirsa
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article समाजसेवा || गांव तऱकांवाली के मीनू बैनीवाल ने सीएचसी चोपटा में भेंट किए 30 बेड व लाखो रुपये का सामान
Next Article हनुमान जी को प्रसन्‍न करने के लिए करें ये उपाय, मंगलवार को रखें इन बातों का ध्यान

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?