choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » अब कट्टे में नहीं बल्कि शीशी में मिलेगी यूरिया खाद, नैनो यूरिया परिचय एवं फसल उत्पादन के महत्व पर इफको द्वारा आयोजित वेबीनार में दी जानकारी
Home

अब कट्टे में नहीं बल्कि शीशी में मिलेगी यूरिया खाद, नैनो यूरिया परिचय एवं फसल उत्पादन के महत्व पर इफको द्वारा आयोजित वेबीनार में दी जानकारी

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 22, 2021
Share
5 Min Read

 

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

अब कट्टे में नहीं बल्कि शीशी में मिलेगी यूरिया खाद, नैनो यूरिया परिचय एवं फसल उत्पादन के महत्व पर इफको द्वारा आयोजित वेबीनार में दी जानकारी

सिरसा। इफको का एक शोध कृषि क्षेत्र में क्रांति ला सकता है। क्योंकि विश्व में पहली बार यूरिया खाद को तरल पदार्थ के रूप में लांच करने की तैयारी है । जिससे अब किसानों को यूरिया 45 किलोग्राम के कट्टे के बजाय 500 मिलीलीटर की शीशी में उपलब्ध होगी। इसे यूरिया के विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है। खास बात यह है कि यूरिया की कीमत में भारी कमी आएगी। साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति और भूमिगत जल को प्रदूषित होने से रोका जा सकेगा। क्योंकि नैनो यूरिया का फसल पर स्प्रे किया जाएगा । नैनो यूरिया का उत्पादन जून में शुरू हो जाएगा। इस पर विस्तृत चर्चा के लिए इफको द्वारा शनिवार को वेबीनार का आयोजन किया गया। उर्वरक क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी सहकारी संस्था  इफको ने  नैनो यूरिया की जानकारी किसानों को देने के लिए नैनो यूरिया परिचय एवं फसल उत्पादन के महत्व पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया । तथा वेबीनार में राज्य भर से पंद्रह सौ किसानों , सहकारी समितियों के प्रभारियों, सीएससी प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर बीआर कंबोज, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार रहे । तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र कुमार विपणन निदेशक तथा विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश कुमार त्यागी प्रबंध निदेशक सीएससी नई दिल्ली ने की। बहादुर सिंह गोदारा सहायक क्षेत्र प्रबंधक इफको सिरसा ने बताया कि शोध तो अमेरिका में भी चल रहा है लेकिन भारत में इफको ने इसे से तैयार कर लिया है , और भारत सरकार ने नैनो यूरिया को  खाद के रूप में मान्यता प्रदान कर दी है।


दि सिरसा  साक्षी  फ्रूट एंड वेजिटेबल  कोऑपरेटिव 
महिला सोसायटी रानियां  Vimla Sinver

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

 इफको ने गुजरात में कलोल में नैनो यूरिया का प्लांट लगाया 
है तथा नैनो यूरिया का उत्पादन 15 जून से शुरू कर देगा। इसके बाद नैनो यूरिया को जून के महीने में  किसानों के लिए लांच करने की तैयारी है ।इससे भूमि की उर्वरा शक्ति, भूमिगत जल को बड़ा फायदा तो होगा ही इसकी वास्तविक कीमत भी यूरिया के कट्टे से कम होगी। इसका परिवहन भी बेहद आसान होगा। किसानों को भी खेतों तक ले जाने के लिए आसानी होगी। जितना काम 45 किलोग्राम का यूरिया का कट्टा करता है उतना ही काम 500 मिलीलीटर की सीसी वाली ने यूरिया करेगी। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा यूरिया का प्रयोग अधिक किया जाता है , अभी तक जो खेतों में लगाई जाती है वह पानी में घुलकर जमीन के अंदर चली जाती  है । जिससे उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है पानी के साथ भूमिगत जल में मिलकर भी जल को भी कहीं ना कहीं प्रदूषित करती है क्योंकि खेतों में लगाई जाने वाली यूरिया को पौधा केवल 25 से 30% उपयोग कर पाता है । शेष जमीन के अंदर चली जाती है या फिर अमोनिया में परिवर्तित होकर उठ जाती है जो वायुमंडल को प्रदूषित करती है । लेकिन अब द्रव्य पदार्थ के रूप में यूरिया का स्प्रे किया जाएगा, जो पत्तों के छिद्रों से पौधा अपने अंदर लेगा। जिससे पौधा खाद का 90% उपयोग कर पाएगा । अभी तक इफको ने नैनो यूरिया की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन ने बताया कि किसानों को 45 किलोग्राम का यूरिया का कटा ₹266 50 पैसे का मिलता है इस पर करीब ₹565 की बार सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है । अब सरकार को भी कम सब्सिडी देनी होगी यूरिया को बनाने में नेचुरल गैस का इस्तेमाल किया जाता है इसके लिए खाड़ी देशों पर निर्भर रहना पड़ता है तथा भुगतान करना पड़ता है । लेकिन नैनो यूरिया के उत्पादन में हमें इसकी आवश्यकता नहीं होगी तथा सब्सिडी के रूप में दिया जाने वाला पैसा विकास कार्यों में काम लाया जा सकेगा|
ReplyForward

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

TAGGED:#agriculture#baag#IFFCOagriculture newsvebinar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article तुलसी जी , पौधा नहीं जीवन का अंग है। जानिए तुलसी पूजन के नियम || Tulsi ji, not a plant, is a part of life, know the rules of Tulsi worship
Next Article पुनर्जन्म किसको कहते हैं ? पुनर्जन्म क्यों होता है ? पुनर्जन्म से सम्बंधित प्रश्नों को उत्तर सहित पढ़े

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?