choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » Haryana lockdowan news || 24 मई को प्रात: 5 बजे तक तक बढ़ा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा, सरकार ने जारी किए आदेश || आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय निर्धारित
Home

Haryana lockdowan news || 24 मई को प्रात: 5 बजे तक तक बढ़ा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा, सरकार ने जारी किए आदेश || आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय निर्धारित

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 16, 2021
Share
7 Min Read

24 मई को प्रात: 5 बजे तक तक बढ़ा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा, सरकार ने जारी किए आदेश : उपायुक्त प्रदीप कुमार
– आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय निर्धारित, नियमों की पालना करें दुकानदार : उपायुक्त
सिरसा 16 मई।

                  उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को बढ़ाकर 24 मई प्रात: पांच बजे तक बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस अवधि के दौरान आमजन की सुविधा को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खोलने का समय पुन: निर्धारित किया गया है।
                  उन्होंने बताया कि दूध व दुग्ध उत्पाद की दुकानें सुबह के समय प्रात: पांच से प्रात: दस बजे तक तथा सांय पांच बजे से सांय आठ बजे तक खुली रहेंगी। फल/सब्जियों की दुकानें केवल सुबह के समय प्रात: पांच से प्रात: दस बजे तक खुली रहेंगी। निर्धारित समयावधि के दौरान वेंडर भी घर-घर जाकर दूध व दुग्ध उत्पाद तथा फल सब्जियों की बिक्री कर सकेंगे। किरयाणा दुकानों के लिए केवल प्रात: दस बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने का समय निर्धारित किया गया है, होम डिलिवरी को प्राथमिकता दी जाए। इसी प्रकार कनफैक्शनरी / बैकरी की दुकानें केवल प्रात: छह बजे से प्रात: 10 बजे तक खोली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल हाल, केमिस्ट, फार्मेसिज तथा कृषि उत्पादों के खरीद केंद्र (केवल उठान के लिए) 24 घंटे खुले रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि खाद, बीज व कीटनाशक, पशु चारा तथा कृषि उपकरणों की दुकानें प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप प्रात: 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुले रहेंगी।
                  उन्होंने कहा कि दुकानदार जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय अनुसार ही अपनी दुकानों को खोलेंगे व बंद करेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि बचाव उपायों की कड़ाई से पालना करेंगे। नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें।
                  उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय अवधि के दौरान दुकानों के लिए समय की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी व्यक्ति नियमों की उल्लंघना करता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 व धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।



Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

रविवार को कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 642 व्यक्तियों को किया गया डिस्चार्ज : उपायुक्त प्रदीप कुमार
सिरसा, 16 मई
।
                    उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला में रविवार को 642 कोरोना मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2135 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जिला में अब तक तीन लाख 36 हजार 582 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 24 हजार 67 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं जिनमें से 18 हजार 858 ठीक होने के उपरांत अपने घर जा चुके हैं। इस समय चार हजार 927 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं तथा जिला की मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है। जिला में रविवार को 424 नए कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं जिनमें सिरसा शहरी क्षेत्र में 147, डबवाली शहरी क्षेत्र में 27, ऐलनाबाद में 44 तथा कालांवाली में 17 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा ओढां में 33, नाथूसरी चौपटा में 51, माधोसिंघाना में 7, रानियां में 40, चौटाला में 53 तथा बड़ागुढ़ा में 5 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं।
————
रविवार को 103 लाभार्थियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, अब तक जिला में हुआ दो लाख 34 हजार से अधिक वैक्सीनेशन


Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana


-कोरोना बचाव के लिए पात्र लोग वैक्सीनेशन जरूर करवाएं : उपायुक्त प्रदीप कुमार
सिरसा, 16 मई।

                    उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार को 103 लाभार्थियों ने कोरोना की डोज लगवाई तथा अब तक जिला में दो लाख 34 हजार 38 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयुवर्ग के 17 हजार 23 लाभार्थियों, 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग के 59 हजार 798 लाभार्थियों ने कोरोना की पहली तथा 14 हजार 457 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के 94 हजार 568 लाभार्थियों ने पहली तथा 32 हजार 474 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है।
                    उपायुक्त ने बताया कि वैक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित व प्रभावी है और किसी तरह का इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसलिए नागरिक बिना किसी भय व संकोच के वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं और अपनी आयुवर्ग के अनुसार वैक्सीनेशन करवाएं। वैक्सीनेशन के साथ-साथ नागरिक बचाव उपायों की भी पालना अवश्य करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझ कर बचाव उपायों व एसओपी गाइडलाइन की अनुपालना करें तभी कोरोना संक्रमण से बचाव संभव है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है, इसलिए आमजन जरा भी ढील न बरतें और टेस्टिंग व वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।
———-


 
 

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:#chopta plusdeputy comissionar sirsaHaryanalockdowahsirsa corona news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article सराहनीय कदम । गांव रंधावा में हैप्पी युवा क्लब ने चलाया पौधारोपण अभियान, गांव को किया सैनिटाइज और बांटे मास्क
Next Article बच्चों की ग्रीष्मकालीन शिविर की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ , प्रतिभागी बच्चे 6 जून तक ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं फोटो व वीडियो ||

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?