choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डोर टू डोर सर्वे शुरू, फील्ड टीमों ने गांवों में सिर दर्द, बुखार, सूखी खासी, बदन दर्द समस्याओं बारे ली जानकारी, ग्रामीणों को दवाइयां भी की वितरित
Home

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डोर टू डोर सर्वे शुरू, फील्ड टीमों ने गांवों में सिर दर्द, बुखार, सूखी खासी, बदन दर्द समस्याओं बारे ली जानकारी, ग्रामीणों को दवाइयां भी की वितरित

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 15, 2021
Share
4 Min Read

 ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डोर टू डोर सर्वे शुरू

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

पहले दिन फील्ड टीमों ने गांवों में घर-घर जाकर किया सर्वे, सिर दर्द, बुखार, सूखी खासी, बदन दर्द समस्याओं बारे ली जानकारी तथा ऑक्सीजन लेवल भी किया चैक, सर्वे टीमों ने ग्रामीणों को दवाइयां भी की वितरित

सिरसा, 15 मई। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित रोगियों की पहचान करने के लिए आज से जिला के विभिन्न गांवों में डोर टू डोर सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। आज फील्ड टीमों ने गांवों में जाकर डोर टू डोर सर्वे किया और उनकी स्वास्थ्य संबंधी डाटा एकत्रित किया। इस कार्य के लिए दो टीमें फील्ड टीम व हेडक्वार्टर टीमें बनाई गई है, फील्ड टीम घर-घर जाकर सर्वे का काम कर रही है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उसे नजदीकी हेडक्वार्टर टीम के पास स्वास्थ्य जांच व उपचार के लिए भेजा जाएगा।

उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को गांव स्तर पर गठित इन फील्ड टीमों ने चयनित गांवों में घर-घर जाकर सर्वे का कार्य शुरु किया है और ग्रामीणों व उनके परिवार के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सर्वे टीम ग्रामीणों को कोविड नियमों के बारे में जागरूक कर रही है और परिवार में किसी को कोरोना के लक्षण जैसे सिर दर्द, बुखार, सूखी खांसी, बदन दर्द समस्याओं बारे जानकारी ले रही है। सर्वे के दौरान ग्रामीणों को ऑक्सीजन लेवल भी चैक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ अगर किसी व्यक्ति में कोविड के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें दवाइयों की किट दी जा रही है।

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि उनके घरों में आने वाली सर्वे टीम का पूर्ण सहयोग करें और सही जानकारी दर्ज करवाएं ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान यदि किसी व्यक्ति में सिर दर्द, बुखार, सूखी खांसी आदि लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें होम आइसोलेशन में रहने और चिकित्सक के परामर्श अनुसार दवा लेने की सलाह भी दी जाती है। इसके अलावा गांवों में बनाए गए ग्रामीण आइसोलेशन सेंटर में भी व्यवस्थाओं के बारे में बताया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनीष बंसल के मार्गदर्शन में सर्वे का कार्य उप सिविल सर्जन डा. रोहताश की देखरेख में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर फील्ड में सर्वे करने वाली टीम के सदस्यों में आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, अध्यापक, ग्राम सचिव तथा एंटीजन टेस्टिंग सैंपल लेने वाला सदस्य शामिल किया गया है। फील्ड टीमों द्वारा चयनित गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के नियमों की पालना की जानकारी दी जा रही है तथा उनका ऑक्सीजन लेवल भी चैक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ग्रामीण फील्ड टीमों का पूर्ण सहयोग दें और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी बताएं ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन कोरोना संक्रमण संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करके अपना सैंपल दें और टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट आने तक अपने घर में ही परिवार के बाकी सदस्यों से अलग रहें। इसके साथ-साथ मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी बना कर रखें।


Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:#chopta pluscorona update sirsadeputy comissionar sirsavillage
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Big breaking सिरसा। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के समय में किया बदलाव।।
Next Article राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन || मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जलभराव न होने दें : डा. मनीष बंसल

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?