choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » चौपटा में किसानों और आढ़तियों से मुखातिब हुए पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर || कहा : भाजपा राज में हो रही किसान-मजदूरों की बेकद्री
Home

चौपटा में किसानों और आढ़तियों से मुखातिब हुए पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर || कहा : भाजपा राज में हो रही किसान-मजदूरों की बेकद्री

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: April 28, 2021
Share
3 Min Read

 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

भाजपा राज में हो रही किसान-मजदूरों की बेकद्री: डॉ. अशोक तंवर

चौपटा में किसानों और आढ़तियों से मुखातिब हुए पूर्व सांसद तंवर

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

सिरसा, 28 अप्रैल। अपना भारत मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा शासन में आज किसानों और मजदूरों की बेकद्री हो रही है। किसानों को मंडियों में सुविधाएं नहीं मिल रही और बारदाना भी पुराना दिया जा रहा है।
        डॉ. तंवर बुधवार को नाथूसरी चौपटा की अनाज मंडी में विकास ट्रेडिंग कंपनी पर किसानों से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सरकारी दफ्तरों में किसानों की लूट हो रही है वहीं कोरोना काल में लाखों की संख्या में धरनों पर बैठे किसानों की कोई सुध नहीं ली जा रही। सौ से अधिक किसान मोर्चे पर शहीद हो चुके हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। किसानों की मांगों के आगे सरकार की हठधर्मी हैरान करती है। किसान तीन काले कानूनों को वापस लेने की मांग कर रही है लेकिन प्रधानमंत्री ने अब तक एक बार भी इस मुद्दे को लेकर बयान नहीं दिया। इतना ही नहीं केंद्रीय कृषि मंत्री भी बेतुकी बातें करके किसानों का आक्रोश बढ़ा रहे हैं। सरकार को चाहिए कि किसानों की जायज मांगें मानकर उनके साथ न्याय करे क्योंकि किसानों के कर्ज माफ करने और उनकी आय दुगुनी करने के वादे पर भाजपा सत्ता में आई थी।
         पूर्व सांसद ने कहा कि सरकारी खजाना खाली करने, विभिन्न सरकारी एजेंसियों को ठेकों पर देने और आरबीआई से लाखों करोड़ रुपया निकलवाने के बावजूद सरकार ने इतनी महंगाई कर दी है कि चीजों के दामों में आग लगी हुई है। डीजल पेट्रोल के दामों में भयंकर वृद्धि के कारण किसानों को भी बुरी तरह से प्रभावित होना पड़ा है लेकिन उन्हें फसलों के उचित भाव नहीं मिल रहे। मिट्टी के साथ मिट्टी होकर देश के लिए अन्न उत्पादन करने वाले किसानों की इतनी बेकद्री अतीत में कभी नहीं हुई। किसानों के साथ साथ खेत मजदूरों का और भी बुरा हाल है। आज महंगाई के दौर में उनके लिए अपनी रसोई चलाना भी मुश्किल हुआ पड़ा है।
                 अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के सत्तासीन होने के बाद से अब तक हर वर्ग बुरी तरह से हताश और निराश है। विकास कार्यों के नाम पर कुछ नहीं हो रहा बल्कि देश को हिंदू मुसलमान के नाम पर लड़वाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सरपंच बंसीलाल जमाल, बलिंद्र सिंह सहारण पूर्व सरपंच, विकास पूनिया, अमित सोनी, खुशीराम मील, राजू बजाज, पंकज चौहान, आदिकर्ता तंवर, अशोक सहारण, बजरंग शर्मा, बलबीर सुथार, पवन कासनिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:#agriculture#chopta plus#Dr Ashok Tanwar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article गांव दड़बा कलां के खेतों में लगी आग, गेहूं का भूसा व गन्ने की कमाद जलकर हुई नष्ट
Next Article सिरसा सहित 9 जिलों में लगा वीकेंड लॉकडाउन, लोगों की आवाजाही व वाहनों के आवागमन पर रहेगी रोक, आवश्यक सेवाओं और कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को रहेगी छूट

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?