choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांव कुम्हारिया में जोहड़ लगे सूखने, पशुओं के लिए पीने के पानी का संकट गहराया। जोहड़ में बचा गंदा और बदबूदार पानी पीने से मवेशी हो सकते हैं बीमार
Home

गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांव कुम्हारिया में जोहड़ लगे सूखने, पशुओं के लिए पीने के पानी का संकट गहराया। जोहड़ में बचा गंदा और बदबूदार पानी पीने से मवेशी हो सकते हैं बीमार

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: April 27, 2021
Share
5 Min Read

 

                                 Reporting by– Chopta plus Naresh Beniwal 9896737050

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांव कुम्हारिया में जोहड़ लगे सूखने, पशुओं के लिए पीने के पानी का संकट गहराया।

ग्रामीण बोले: जोहड़ में बचा है गंदा और बदबूदार पानी, गंदा पानी पीने से मवेशी हो सकते हैं बीमार

नाथूसरी चोपटा। खंड के गांव कुम्हारिया के जोहड़ो में पानी की कमी से पशुपालकों व किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जोहड़ में पानी बिल्कुल ही कम मात्रा में बचा है वह भी गंदा और हरा हो गया है।  जिसे पीने से पशुओं में बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही पशुओं के लिए पीने के पानी की किल्लत पैदा हो गई है आगे गर्मी का मौसम आने पर तो उन्हें काफी दिक्कत होगी। सरकार व प्रशासन को पशुओं के पीने के पानी की किल्लत को दूर करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। 

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana
ग्रामीण राजकुमार, जगदीश चंद्र, महावीर, महेंद्र सिंह ,  कृष्ण कुमार का कहना है कि गांव में तीन जोहड़ बने हुए हैं एक जोहड़ तो आमतौर पर सूखा ही रहता है लेकिन दो जोहड़ों में पशुओं के पीने के लिए पानी एकत्रित किया जाता है। इस बार सरकार ने नहरी पानी में कटौती कर दी है नहरों में पानी कम मात्रा में आने के कारण जोहड़ में पानी नहीं डाला जा रहा है। ऐसे में गर्मी शुरू होते ही जोहड़ सूखने लगे हैं । इनका कहना है कि पशुओं को जब पानी पिलाने के लिए आते हैं तो पानी की बजाए जोहड़ में गाद ही बची है। और जो पानी थोड़ा  बचा है वह हरा और गंदा हो गया है। जिसमें बदबू आती है इससे पशुओं को बीमारी फैलने का भी डर भी लगा रहता है इसमें दोनों जोड़ों में बिल्कुल ही थोड़ी मात्रा में पानी बचा है गंदगी भरा और बदबूदार हो गया है। सरकार द्वारा पानी में कटौती करने से गांव के जल घर में भी पानी कम है। जिससे  पानी की सप्लाई होती है वह मनुष्यों के पीने के ही काम आता है पशुओं को भी को नहीं पिलाया जा सकता। इनका कहना है कि अभी गर्मी का मौसम तो शुरू हुआ है तब भी इतनी बड़ी पानी की किल्लत हो गई है आगे भयंकर गर्मी के महीने में तो पशुओं के लिए पीने का पानी मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि पशुओं के पीने के पानी की कमी को देखते हुए गांव के जोहड़ों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए वरना तो पशुओं के पीने के पानी की कमी के साथ-साथ गंदे और बदबूदार पानी पीने से पशु बीमार भी हो सकते हैं। इनका कहना है कि गांव में करीब दो हजार मवेशी पाले जाते हैं इनको गर्मियों के मौसम में पीने के पानी व नहलाने की ज्यादा जरूरत होती है अब जोहड़ में भी पानी नहीं है तो ऐसे में पशुपालक अपने मवेशियों को कैसे पाल सकेंगे।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

गांव में जोहड़ो में पानी कम बचा है नहरी पानी में कटौती करने के बाद नहरों में पानी 15 दिन के बाद आ रहा है जिससे जोहड़ में पानी नहीं डलवाया जा सका है। अब नहर में पानी आने के बाद जोहड़ में पानी डलवाया जाएगा जिससे पानी की पूर्ति हो सकेगी। जिससे पशुओं को परेशानी कम हो जाएगी इसके अलावा गांव के जलघर में लगे नलकूप से भी पानी जोहड़ में डलवाने का प्रबंध किया जा रहा है। गर्मी के मौसम को देखते हुए पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था करना जरूरी है।— सीताराम डारा सरपंच प्रतिनिधि गांव कुम्हारिया


TAGGED:#agriculture#chopta plus#kumharia sirsakumhariaNaresh beniwalnewsSirsawater sortege
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article सराहनीय कदम।। नाथूसंरी कलां में बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन , महिलाओं ने गाए मंगल गीत। चारों ओर हो रही सराहना।।
Next Article सिरसा जिले में मंगलवार को मिले 721 कोरोना संक्रमित, 252 मरीजों ने कोरोना को हराया,, 6 की मौत

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?