choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » दुग्ध उत्पाद, किरयाणा, फल व सब्जियों की दुकानें, मेडिकल हॉल/केमिस्ट/फार्मेसी, पेट्रोल पंप को छोड़कर सभी दुकानें रहेगी बंद
Home

दुग्ध उत्पाद, किरयाणा, फल व सब्जियों की दुकानें, मेडिकल हॉल/केमिस्ट/फार्मेसी, पेट्रोल पंप को छोड़कर सभी दुकानें रहेगी बंद

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: April 23, 2021
Share
3 Min Read

 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

दुग्ध उत्पाद, किरयाणा, फल व सब्जियों की दुकानें, मेडिकल हॉल/केमिस्ट/फार्मेसी, पेट्रोल पंप को छोड़कर सभी दुकानें होंगी बंद : उपायुक्त प्रदीप कुमार

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

सिरसा, 23 अप्रैल।
                 हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी द्वारा कोविड-19 महामारी पर रोक लगाने के मद्देनजर दुकानों के बंद करने का समय निर्धारित किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार दुग्ध उत्पाद, किरयाणा, फल व सब्जियों की दुकानें, मेडिकल हॉल/केमिस्ट/फार्मेसी, पेट्रोल पंप को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करने का समय सांय 6 बजे निर्धारित किया गया है। उल्लंघना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी रेस्टोरेंट केवल होम डिलिवरी कर सकेंगे।
                  यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दुग्ध उत्पाद, किरयाणा, फल व सब्जियों की दुकानें, मेडिकल हॉल/केमिस्ट/फार्मेसी, पेट्रोल पंप को बंद करने का भी समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दूध व डेयरी प्रोडक्ट की दूकानें, किराना तथा फल व सब्जियों की दुकानें रात्रि 9 बजे तक खुली रहेंगी। दूध, फल व सब्जी विक्रेता (वैंडर) रात्रि 9 बजे तक घर-घर पहुंच कर दूध, फल व सब्जियां बेच सकेंगे। इसके अलावा सभी पेट्रोल पंप भी रात्रि 9 बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल हॉल, कैमिस्ट व फार्मेसी रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी। उन्होंने सीनियर ड्रग कंट्रोल अधिकारी को आदेश दिए हैं कि ऐसे मेडिकल स्टोर को चिह्नित कर सूची तैयार करें जो दिन-रात (24&7) खुले रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
                  उपायुक्त ने सभी दुकानदारों को आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग हिदायतों की गंभीरता से पालना करें। किसी भी प्रकार से नियमों की उल्लंघना करने वाले दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हिदायतों की पालना करवाना सुनिश्चित करें।



चौपटा में दुकानदारों ने 6 बजे दुकानें बंद करने के आदेशों का स्वेच्छा से किया पालन

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana
चौपटा । चौपटा में दुकानदारों ने 6 बजे दुकानें बंद करने के आदेशों का स्वेच्छा से पालन किया। करियाना, फल, सब्जी, दुध, मेडिकल, लेबोरेट्री आदि आवश्यक दुकानों के अलावा सभी दुकानें 6 बजे बंद हो गई । इससे पहले पुलिस प्रशासन द्वारा सभी दुकानदारों को नियमों के बारे सूचित किया गया । 6 बजते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया । उसके बाद सभी दुकानदारों ने नाइट कर्फ्यू का स्वेच्छा से पालन किया ।  6 बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा छा गया । केवल करियाना, फल, सब्जी, दुध, मेडिकल, लेबोरेट्री आदि आवश्यक दुकानें खुली रही । 

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग खंड कार्यालय नाथूसरी चौपटा में सौंपा ज्ञापन | Chopta Plus
Next Article नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में आढ़तियों के पास नहीं है वुडन कैरेट।। जमीन पर पड़ा है गेहूं।। बिना साफ-सफाई के बैगों में भरा जा रहा है गेहूं।

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?