choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » सिरसा क्राइम न्यूज़ । आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन काबू । 11 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू
Home

सिरसा क्राइम न्यूज़ । आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन काबू । 11 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: April 16, 2021
Share
8 Min Read

 

सीआईए सिरसा की क्रिकेट बुकियों पर बड़ी कारवाई

राजस्थान रॉयलस व दिल्ली कैपिटल के बीच खेले गए आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन काबू ।

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

सिरसा-… जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने राजस्थान रॉयलस व दिल्ली कैपिटल के बीच खेले गए आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन लोगों को शहर सिरसा की डीसी कालोनी सिरसा क्षेत्र से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है । इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान मेजर सेठी उर्फ रोमी निवासी रानियां रोड़ सिरसा, अमित पुत्र गुलशन निवासी डिंग व घनश्याम पुत्र खेम चंद निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई है । उन्होने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों सहित 6 लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीआईए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुचना मिली की राजस्थान रॉयलस व दिल्ली कैपिटल के बीच खेले जा रहे आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर कुछ लोग डीसी कालोनी स्थित एक मकान में इक्टठे होकर मोबाइल फोन व लैपटाप के माध्यम से बड़े पैमाने पर क्रिकेट सट्टा चला रहे है । इस सुचना को पाकर सीआईए स्टाफ की एक पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर क्रिकेट सट्टा लगा रहे तीन लोगों को मौका से काबू कर लिया जबकि एक आरोपी मौका से खिसकने में कामयाब हो गया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने मौका से 24 मोबाइल फोन,एक लैपटॉप ,एक एलईडी,पांच हजार रुपए की नगदी व अन्य सामान बरामद कर लिया । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि मुखबरों का जाल फैलाकर क्रिकेट सट्टा बुक्की चलाने वाले पर कड़ी निगाह रखी जाए और जो भी इस गैरकानूनी धंधे में लिप्त पाया जाता है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ।

———

11 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू

सिरसा- जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव ढुढियांवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 11 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पैक्टर अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सोनू सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ढाणी तारा सिंह ढुडीयांवाली जिला सिरसा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव ढुढियांवाली क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मोड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी ।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

——-

950 ग्राम डोडा चूरापोस्त सहित मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति काबू

सिरसा- जिला की रोड़ी थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव भीमा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 950 ग्राम डोडा चूरापोस्त के साथ काबू किया है । इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह ने बताया की पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हरचरण सिंह उर्फ भोखल पुत्र तारु सिंह निवासी ढाणी भीमा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ रोड़ी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि रोड़ी थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव भीमा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की शक के बिनहा पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 950 ग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ । पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जावेगी ।

————

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

315 बोर अवैध पिस्तौल सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू*

सिरसा- जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान हुड्डा चौक सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 315 बोर अवैध पिस्तौल सहित काबू किया हैं । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान गुरमेल सिंह उर्फ बब्बू पुत्र सुखविंद्र सिंह निवासी नानूआना रोड़ रानियां के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस टीम की एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान हुड्डा चौक सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल को वापिस मोड़कर भागने की कोशिश की, तो शक के बिनहा पर उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 315 बोर अवैध पिस्तौल बरामद हुआ । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियार तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article ईशा बैनीवाल को हेड गर्ल व रोहित कुमार को चुना गया हेड ब्वाय ।। श्री बालाजी स्कूल कागदाना में अलंकरण समारोह का आयोजन
Next Article गांव कुम्हारिया में जांगड़ा परिवार ने बेटियों के जन्म पर किया कुआं पूजन।। भाल सिंह जांगड़ा द्वारा दो पोतियों के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम की चारों तरफ हो रही सराहना

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?