choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल खुला, किसान करवा सकेंगे फसल पंजीकरण | मंडी में फसल बेचने के लिए फसल का पंजीकरण होना जरूरी,
Home

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल खुला, किसान करवा सकेंगे फसल पंजीकरण | मंडी में फसल बेचने के लिए फसल का पंजीकरण होना जरूरी,

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: April 4, 2021
Share
3 Min Read
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल खुला, किसान आज से ही करवा सकेंगे फसल पंजीकरण : उपायुक्त प्रदीप कुमार
-मंडी में फसल बेचने के लिए फसल का पंजीकरण होना जरूरी, 


Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050
सिरसा | उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जो किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए थे, उनके लिए सरकार ने एक अवसर और उपलब्ध करवाते हुए आज से ही पोर्टल खोल दिया गया है। जिला के जो किसान अपना पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, वे किसान उक्त अवधि में अपनी फसलों का पोर्टल पर पंजीकरण जरूर करवा लें, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसान अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर(सीएससी) में जाकर आसानी से फसल का विवरण दर्ज करवा सकते हैं।
                उन्होंने कहा कि मंडी में फसल बेचने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण होना जरूरी है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वे फसलों का विवरण पोर्टल पर अवश्य ही दर्ज करवा दें। फसल पंजीकरण के लिए परिवार पहचान-पत्र को अनिवार्य किया गया है, इसलिए जिन किसानों ने अपने परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाए हैं, वे अपना परिवार पहचान-पत्र भी अनिवार्य रूप से बनवा लें।
                उपायुक्त ने किसानों से आह्वान किया है कि पंजीकरण करवाने से वंचित रहे किसान अपनी रबी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य करवाएं। किसान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग की वेबसाइट या पोर्टल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं।
                उन्होंने बताया कि फसल पंजीकरण से किसानों को जहां फसल बेचने में आसानी होगी, वहीं कृषि संबंधी अन्य सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगे। इनमें घर से ही फसल-जमीन का ब्यौरा भरने एवं खाद, बीज, लोन तथा कृषि उपकरणों की सब्सिडी पाने की सुविधा, फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारियां मिलना तथा आपदा से फसल खराब होने पर मुआवजा मिलना आदि सुविधाएं शामिल हैं।

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:#agriculture#chopta pluskisanmeri phasal Mera byoraSirsa
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article वीएलडीए शमशेर सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन। Chopta plus
Next Article स्टेट लेवल ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में प्रथम छात्राओं ममता व निशा को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना में किया सम्मानित

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?