choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » फेफाना के शहीद जालिम सिंह गोदारा के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब। शहीद की दो वर्षीय बेटी इसिता ने दी मुखाग्नि। गमगीन माहौल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार।
Home

फेफाना के शहीद जालिम सिंह गोदारा के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब। शहीद की दो वर्षीय बेटी इसिता ने दी मुखाग्नि। गमगीन माहौल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार।

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: March 13, 2021
Share
5 Min Read

 

फेफाना। गांव के सीआरपीएफ के शहीद जवान जालिम सिंह गोदारा का शनिवार दोपहर को गमगीन माहौल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव की कल्याण भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की दो वर्षीय पुत्री इसिता  ने मुखाग्नि की रस्म अदा की। हर कोई नम आंखो से अपने लाडले को अंतिम विदाई दे रहा था। पिता ओमप्रकाश गोदारा व शहीद की माता एवं वीरांगना समेस्ता, भाई सुभाष व बहन सुलोचना का रो रोकर बुरा हाल है। वे बीच बीच में अपनी सुधबुध खो बैठते है। वैसे तो गांव के जवान की शहादत पर गौरव है परन्तु अपने नौनिहाल को खोने का दुख हर किसी को है। कल जैसे  ही यह खबर फेफाना व आसपास के क्षेत्रों में पहँुची माहौल गमगीन हो गया। लोगबाग शहीद के परिजनों को ढाढस बंधाने पहँुचे। रिश्तेदारों व मित्रों का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया। शनिवार करीब 11 बजे जवान की पार्थिव देह सीआरपीएफ के विशेष वाहन से जैसे ही गांव में पहुंची तो फेफाना के अलावा आसपास के गांवों के हजारों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने भारत माता की जय, शहीद जालिम सिंह गोदारा अमर रहे, वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर अपने लाडले वीर सपूत की शहादत को नमन किया। परिजनों के अंतिम दर्शनार्थ जवान का शव उनके घर पर रखा गया। इसके बाद हजारों लोगों के हुजूम के साथ जवान की अंतिम यात्रा शुरू हुई जो गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई कल्याण भूमि में पहुंची। जहां  शहीद जवान का  पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने अपने घरों की छतों पर खड़ी होकर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जवान को अंतिम विदाई दी। सीआरपीएफ के जवानों की ओर से शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

इससे पूर्व विधायक अमित चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पंचायत समिति के पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया, भादरा विधायक बलवान पूनिया, पंचायत समिति सदस्य मंगेज चौधरी, भाजपा नेता काशीराम गोदारा, उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा, नोहर थाना प्रभारी सुदर्शन बिश्नोई, नायब तहसीलदार विनोद मीणा आदि ने शहीद जवान की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर चौकी प्रभारी एएसआई राजूराम, राजेंद्र पूनिया, विनोद गोदारा, जगदीश बिजारणिया, गौशाला अध्यक्ष रामस्वरूप बिजारणिया, सरपंच प्रतिनिधि श्योवीर ज्याणी, हीरालाल सुथार, जयसिंह पांडर, वेदप्रकाश चाचाण, मुकेश नायक, गोपीराम स्वामी, नियामत अली, रमेश बेनीवाल, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, जिला परिषद सदस्य संतोष नायक सहित सीआरपीएफ के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

गौरतलब है कि सीआरपीएफ के जवान जालिम सिंह गोदारा की गुरुवार शाम को श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान हृदयघात होने पर उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जालिम सिंह अगस्त 2011 में सीआरपीएफ की एफ/132 वीं बटालियन मैं भर्ती हुए थे। उनकी तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा उनके दो साल की एक बेटी है। तीन भाई बहनों में सबसे छोटे जालिम सिंह ने कड़े संघर्ष के बाद यह नौकरी हासिल की थी। बड़ा भाई सुभाष निजी क्षेत्र में जॉब करता है। पिता ओमप्रकाश गोदारा एक साधारण किसान है। जालिम ङ्क्षसह की शादी गांव बाहिया हरियाणा में तीन वर्ष पूर्व हुई थी। परिवार अनेक समस्याओं से जूझते हुए अब सुख के दिन बिता रहा था कि अचानक यह वज्रपात हो गया। जालिम ङ्क्षसह को खेल का भी शौक था। वह अपने छात्र जीवन में कुश्ती का अच्छा खिलाड़ी होने के साथ साथ क्रिकेट में भी काफी नाम कमाया था। 

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

रामसरा के नागरिकों ने भी की पुष्प वर्षा

जैसे ही शहीद की पार्थिव देह यहां भादरा सिरसा मोड़ पहँुची पार्थिव देह लेकर आने वाले वाहन को तिरंगे ध्वज व फूलों से सजाया गया। ग्राम रामसरा के बस स्टैण्ड पर गांव के गणमान्य नागरिकों व नौजवानों ने पुष्पवर्षा कर जवान की शहादत को नमन किया।

TAGGED:phephana newsshahid jalim singh
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article 101 कोर्सेज कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले रोहन वर्मा का जमाल में जोरदार अभिनंदन
Next Article गेंहू की सरकारी खरीद एक अप्रैल से । जिला सिरसा में खरीद के लिए बनाए 59 मंडियां / खरीद केंद्र, जिनमें 6 मंडियां, 7 सब यार्ड व 47 खरीद केंद्र शामिल

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?