choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » शराब की दुकान के लिए 510 करोड़ की बोली लगाने वाली बिडर सहित कई बिडरों ने नहीं जमा किए पैसे । विभाग ने किया ब्लैक लिस्ट।
Home

शराब की दुकान के लिए 510 करोड़ की बोली लगाने वाली बिडर सहित कई बिडरों ने नहीं जमा किए पैसे । विभाग ने किया ब्लैक लिस्ट।

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: March 9, 2021
Share
3 Min Read

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

राजस्थान में शराब के ठेकों का आवंटन करने के लिए पहली बार अपनाई गई ऑनलाइन नीलामी व्यवस्था फ्लॉप होती दिख रही है। आबकारी विभाग ने राज्य में जिन दुकानों को रिजर्व प्राइज (बोली का प्रारम्भिक मूल्य) करोड़ों में तय किया था, उसे कोई खरीद नहीं रहा और जिन दुकानों के लिए बिडर करोड़ों रुपए की बोली लगा रहे है, उन्हें अब उठाने से पीछे हट रहे है। विभाग की ओर से जयपुर, हनुमानगढ़, चूरू के बड़े बिडरों को 3 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड किया है। हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के खुईया गांव की दुकान की बात करें तो इस दुकान के लिए 5 मार्च को लगी बोली पूरे देश में चर्चा का विषय रही थी। इस छोटी-सी दुकान के लिए दो महिलाओं में जबरदस्त कॉम्पीटिशन चला था और इस दुकान को किरण कंवर नाम की महिला ने अप्रत्याशित 510 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। इस बोलीदाता ने उसी दिन नोहर क्षेत्र के ही जबरासर कस्बे की एक अन्य दुकान के लिए 3.07 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। इन दोनों ही दुकानों की बोली लगाने के बाद विभाग ने बोलीदाता को कुल बोली का दो फीसदी राशि जमा कराने के लिए तीन दिन का समय दिया था, लेकिन बिडर ने पैसे जमा नहीं किए। आबकारी विभाग ने बिडर की जमा समस्त अमानत राशि जब्त करते हुए बिडर को तीन साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया।

➖ *सुजानगढ़ में एक और जयपुर में 4 बड़ी बोली वाली दुकानों से भी बिडर हुए बैक-*

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

पहले दिन राज्य में सबसे बड़ी बोली चूरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे की एक दुकान के लिए लगी थी। इस दुकान के लिए बिडर 11 करोड़ 60 लाख 86 हजार 680 रुपए की बोली लगाई थी, जबकि इस की आबकारी विभाग ने रिजर्व प्राइज 10.17 करोड़ रुपए रखी थी। बताया जा रहा है कि इस बिड को लगाने के बाद बिडर ने दुकान उठाने के लिए जमा कराई जाने वाली एक प्रतिशत राशि भी जमा नहीं करवाई। जयपुर के गजसिंहपुरा में 3 मार्च को लगी 5 बड़ी बोली में से 4 दुकानों को बिड लगाने वालों ने नहीं उठाया। जयपुर जिला आबकारी अधिकारी सुनील भाटी के अनुसार वार्ड संख्या 63, 66, 67 व 68 की एक से लेकर 4 नंबर तक की दुकानों के लिए क्रमश: 7.31, 7.27, 7.31 और 8.91 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, जिसकी राशि जमा नहीं करवाई। इन सभी बिडरों को ब्लैक लिस्ट किया गया है।

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article हनुमान चालीसा की एक-एक चौपाई जीवन के हर क्षेत्र में सफलता देने वाली है। अर्थ सहित हनुमान चालीसा…
Next Article ज्ञान ज्योति डिफेंस एकेडमी मानक दीवान में क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न जाखोद ने रताखेड़ा को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता।

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?