choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » जमाल में नेशनल कबड्डी महाकुंभ शुरू। सरपंच नंदलाल बैनीवाल ने किया शुभारंभ । हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकार राम मेेहर मेहला ने विशेष रूप से की शिरकत ।
Home

जमाल में नेशनल कबड्डी महाकुंभ शुरू। सरपंच नंदलाल बैनीवाल ने किया शुभारंभ । हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकार राम मेेहर मेहला ने विशेष रूप से की शिरकत ।

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: February 20, 2021
Share
3 Min Read

 

चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल में पांचवें नेशनल कबड्डी महाकुंभ का शुभारंभ गांव के सरपंच नंदलाल बैनीवाल ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकार राम मेेहर मेहला ने विशेष रूप से शिरकत की।  गांव जमाल के राजकीय कन्या विद्यालय में आयोजित नेशनल कबड्डी महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर सबसे पहले शहीदों  की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। और राष्ट्रीय गान के साथ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच जमाल और पोहड़का की टीमों के बीच खेला गया जिसमें जमाल की टीम ने 33-16 से मैच को जीता। शनिवार को जमाल में पांचवें नेशनल कबड्डी महाकुंभ का शुभारंभ अवसर पर सरपंच नंदलाल बैनीवाल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से भाईचारा बढ़ता है । खेलों में हार जीत कोई मायने नहीं रखती। खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना ही सबसे बड़ी जीत होती है ।

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

 खेलों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभा उजागर होती है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए। उद्घाटन मैच में जमाल और पोहड़का की टीमों के बीच मैच खेला गया जिसमें निर्णायक की भूमिका को पवन और रितु रानी ने की निभाई।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

 जमाल ने पोहड़का की टीम को हराकर पहला मैच जीता । शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकार राममेहर मेहला ने भी शिरकत की। गांव के सरपंच नंदलाल बैनीवाल और युवा कलाकार जगत परदेसी सहित सभी ग्रामीणों ने गांव में मेला का स्वागत किया। गौरतलब है कि कबड्ड़ी महासंग्राम में हरियाणा राजस्थान पंजाब के गांवों की टीमें हिंसा ले रही है। जिनमे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी जमाल की धरती पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ साथ हरियाणा और राजस्थान के कई कलाकारों को भी  आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में दिन-  रात्रि के मैच चलेंगे।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को प्रथम इनाम 61000 रुपये, द्वितीय इनाम 41000 रुपये, तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 21000 और 11000 हजार रुपये दिए जाएंगे । इसके अलावा 5 से 8 स्थान तक 3100 रुपये ,9 से 16 स्थान तक रहने वाली टीमों को 2100 रुपये प्रत्येक टीमों को दिए जाएंगे। बेस्ट रेडर ओर बेस्ट कैचर को 4100 रुपये दिए जाएंगे। गांव के युवा, ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा कबड्डी महाकुंभ को लेकर काफी उत्साह है। इस मौके पर जगतपाल बैनीवाल, सतबीर निठारवाल, ओम भाकर, डॉक्टर सतपाल मोहन बेनीवाल विजय शर्मा मधुसूदन कॉमेंटेटर सुदेश पूनियां, और विक्रम शर्मा मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article कागदाना में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नशा मुक्त जीवन और चरित्र निर्माण विषय पर कार्यक्रम 22 फरवरी से
Next Article गांव हंजीरा व बरासरी में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताया पौष्टिक आहार का महत्व

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?