choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » पैंतालिसा किसान महापंचायत में अभय सिंह चौटाला को किसान केसरी सम्मान से किया सम्मानित
Home

पैंतालिसा किसान महापंचायत में अभय सिंह चौटाला को किसान केसरी सम्मान से किया सम्मानित

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: February 5, 2021
Share
5 Min Read

 

ऐलनाबाद हलके के नाथूसरी चौपटा में आयोजित पैंतालिसा किसान महापंचायत की ओर से शुक्रवार को पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला द्वारा किसान हितों के लिए हरियाणा विधानसभा से त्यागपत्र देने जैसे बड़े कदम उठाने और किसानों के प्रति पूरी तरह से समर्पित भाव से कार्य करने के मद्देनजर उन्हें किसान केसरी सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें पगड़ी व हल दिया गया। महापंचायत के संयोजक अमनदीप गोदारा व उनके सहयोगियों विनोद भिढासरा व कुलदीप डिप्टी की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में अभय सिंह चौटाला का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उनके कदम को देखते हुए उन्हें सही मायने में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की तर्ज पर ही किसान हितैषी बताया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि संसदीय चुनावों से पूर्व नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे सत्ता में आने पर न केवल किसानों का कर्ज माफ करेंगे बल्कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार तथा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए किसानों की आय दोगुणी करने के लिए कदम उठाएंगे मगर सत्तासीन होने के बाद उपरोक्त वायदों को भूलकर किसान व किसानी को बर्बाद करने वाले तीन कृषि कानूनों को लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय जब देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी, तब केवल कृषक समाज ने ही देश की आर्थिक व्यवस्था को संभाला था मगर केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में बगैर किसी राजनीतिक दलों से चर्चा किए बगैर किसानों के विरोध में ही तीन कृषि कानूनों को पास कर दिया जो प्रधानमंत्री की मानसिकता पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि बड़े बड़े कार्पोरेट घरानों के दबाव में किसानों को पंूजीपतियों के हवाले कर दिए जाने के षड्यंत्र बनाए गए हैं।

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को परेशान करने के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं और पूंजीपतियों के हवाले कर उन्हें गुलाम बनाने की सोच रहे हैं। अभय सिंह चौटाला ने इन कृषि बिलों को लेकर सदन में किसी भी राजनीतिक दल से कोई चर्चा तक नहीं की गई और पंूजीपतियों के कार्यकारी अधिकारियों से चर्चा कर इन बिलों को कानून की शक्ल दे दी गई। उन्होंने कहा कि जो लोग किसानों के हकों की बात करते थे और उनके हितों के लिए त्यागपत्र देने के साथ-साथ चौधरी देवीलाल के पदचिह्नों पर चलने का दम भरते थे, वे अब सुरक्षा के घेरे में अपने घरों को जाने पर मजबूर हैं। उन्होंने किसानों को सचेत करते हुए कहा कि सरकार की नजर उनकी जमीनों पर है और उसकी कोशिश है कि किसी लालच के कारण किसानों की जमीन ले ली जाए। उन्होंने कल 6 फरवरी को किसान संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रस्तावित 3 घंटे के चक्का जाम पर लोगों से आह्वान किया कि वे राजस्थान की सीमा से हरियाणा में किसी को प्रवेश न करने दें और किसान संयुक्त मोर्चा के हर आदेश का पालन करें। 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों के हित की झूठी फिक्र करने वाली कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर वॉकआउट कर दिया जबकि वे अकेले ऐसे विधायक थे जिन्होंने तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते हुए उन पर चर्चा करने की मांग की मगर सरकार के मन में इन कानूनों को लेकर खोट था और इसलिए उन्होंने इस पर कोई चर्चा नहीं की। यदि कांग्रेस इस मुद्दे पर ईमानदार होती तो वह काम रोको प्रस्ताव ला सकती थी। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों व आमजन के हितों से बढक़र उनके लिए कोई भी पद नहीं है। भविष्य में जनता और किसानों के आशीर्वाद से ही उन्हें विधायक का पद पुन: मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि वे संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व किसान नेता बलबीर राजेवाल से बात कर सिरसा में भी किसान महापंचायत करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ  जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व मंत्री भागीराम, जयवीर गोदारा रणधीर जोधकां, विनोद दड़बी, प्रदीप मेहता, मनोहर मेहता, प्रवक्ता महावीर शर्मा, महेंद बाना, विनय श्योराण, डॉ. विनोद गोदारा, विनोद बेनीवाल, सुभाष हंजीरा, राजेंद्र देसूजोधा व हरपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:chopta plus newsHaryanakisankisan ektaNaresh beniwal
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article परिवार पहचान पत्र में कास्ट वैरिफिकेशन का कार्य करेंगे पटवारी
Next Article राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना में कोरोना से बचाव के उपाय बताए

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?