choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना में फलों की नीलामी 21 सितंबर को
Home

फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना में फलों की नीलामी 21 सितंबर को

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: September 11, 2020
Share
3 Min Read

 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

21 सितंबर को होगी फल उत्कृष्टïता केन्द्र मांगेआना में फलों की नीलामी

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 94166-62510 व 94665-84020 पर सम्पर्क करें 

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana
किसान उत्पादक समूह के साथ-साथ ठेकेदार भी नीलामी में ले सकते हैं भाग
सिरसा।

 फल उत्कृष्टïता केंद्र मांगेआना में आगामी 21 सितंबर को प्रात: 11 बजे किन्नुं, मालटा, ईजरायली वैरायटी (मालटा), मालटा, ईजरायली वैरायटी (संतरा), नींबू, बेर फलों की नीलामी की जाएगी। नीलामी वर्ष 2020-21 नीलामी प्रक्रिया में विभाग के साथ पंजीकृत किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) के सदस्य व ठेकेदार भाग ले सकते हैं।

                  उद्यान विभाग के उप निदेशक एवं फल उत्कृष्टïता केंद्र मांगेआना डा. आत्म प्रकाश ने बताया कि इस प्रक्रिया में 9 वर्ष आयु के 14 एकड़ में 1421 किन्नों के पौधे, 13 वर्ष आयु के एक एकड़ में 101 मालटा के पौधे, 9 वर्ष आयु के 40 ईजरायली वैरायटी (मालटा) के पौधे, 9 वर्ष आयु के 2.5 एकड़ में 281 मालटा के पौधे, 9 वर्ष आयु के 92 ईजरायली वैरायटी (संतरा) के पौधे, 9 वर्ष आयु के 33 नींबू के पौधे व 9 वर्ष आयु के 3 एकड़ में 101 बेर के पौधे फसल शामिल है। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रत्येक बोलीदाता किसान उत्पादक समूह / ठेकेदार को 50 हजार रुपये की अग्रिम धरोहर राशि जमा करवानी होगी। प्रत्येक सफल बोलीदाता के अतिरिक्त सभी को नीलामी के पश्चात वापिस कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि सफल बोलीदाता द्वारा जमा अग्रिम राशि को नीलामी राशि में समायोजित कर दिया जाएगा।
                  उन्होंने बताया कि नीलामी के दौरान कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के मद्देनजर सभी बोलीदाता सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखेंगे व मास्क का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक एफपीओ सदस्य द्वारा अपना आधार कार्ड, एफपीओ प्रमाण पत्र व किसान उत्पादक समूह के अध्यक्ष का बोली में भाग लेने के लिए अधिकृत पत्र साथ लाना होगा। बिना आधार कार्ड व प्रमाण पत्र के बोली में भाग नहीं ले सकता। इच्छुक ठेकेदार को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। बोली में भाग लेने के इच्छुक एफपीओ सदस्य व ठेकेदार को केंद्र पर प्रात: 10 बजे के बाद प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 94166-62510 व 94665-84020 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता इस बारे अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक उद्यान फल उत्कृष्टïता केंद्र मांगेआना कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article केआरएम महिला डिग्री कॉलेज जमाल में नियमानुसार चल रही छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं । चौपटा प्लस
Next Article गांव कुम्हारिया व हंजीरा को नशा मुक्त करने के लिए कमेटियों का गठन । Chopta Plus

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?