choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » सांसद सुनीता दुग्गल ने अधिकारियों से जिला में सफेद मक्खी से हुए फसल खराबे की ली जानकारी ।
Home

सांसद सुनीता दुग्गल ने अधिकारियों से जिला में सफेद मक्खी से हुए फसल खराबे की ली जानकारी ।

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: September 10, 2020
Share
3 Min Read

 सांसद सुनीता दुग्गल ने अधिकारियों से जिला में सफेद मक्खी से हुए फसल खराबे की ली जानकारी

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

– सरकार की योजनाओं का किसानों को दें लाभ : सांसद

सिरसा, 10 सितंबर।

 सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने वीरवार को दूरभाष पर प्रशासन अधिकारियों से जिला में फसल खराबा संबधी रिपोर्ट तथा कोविड-19 के संक्रमण बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। सिरसा कृषि प्रधान जिला है और यहां अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि किसानों की नरमा, कपास की फसल पर सफेद मक्खी का भी प्रकोप हुआ है तथा अधिक बरसात के कारण नरमा, कपास सहित अन्य खरीफ फसलों पर नुकसान होने की स्थिति में राजस्व विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और खराबे के किए गए आंकलन बारे विस्तृत जानकारी ली।

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

              सांसद सुनीता दुग्गल ने किसानों से भी आग्रह किया है कि वे सरकार व प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जारी गाइडलाइन के तहत किसान की जलभराव, औलावृष्टि व आसमानी बिजली गिरने से खराब हुई फसल की रिपोर्ट (प्रारूप-1) कृषि विभाग में 72 घंटे के अंदर-अंदर जमा करवानी जरूरी हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी कहा कि वे कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी पुख्ता प्रबंध करें। कोरोना महामारी से बचाव के नागरिकों को जागरूक करें। सांसद ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना महामारी से बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन, सरकार व प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी हिदायतों का भी पालन अवश्य करें। नागरिक कोविड-19 की सैंपलिंग अवश्य करवाएं। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई टीमों का सभी सहयोग करे। स्वच्छता पर भी अवश्य विशेष ध्यान दें।

बॉक्स

जिला में 2 लाख 10 हजार हैक्टेयर रकबे में कपास की बुआई की गई थी, 69 हजार 934 हैक्टेयर में हुआ नुकसान : उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

 उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कपास की फसल में सफेद मक्खी व पैरा वील्ट का प्रकोप पाया गया। उन्होंने स्वयं, कृषि विशेषज्ञों, राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम द्वारा खेतों में जाकर फसल को हुए नुकसान की जानकारी ली गई और मौके पर किसानों से बातचीत भी की। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक की रिपोर्ट के अनुसार सिरसा जिला में कुल 2 लाख 10 हजार हैक्टेयर रकबे में कपास की बुआई की गई है जिसमें सफेद मक्खी व पैरावील्ट से अबतक लगभग 69 हजार 934 हैक्टेयर में नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को गांव-गांव जाकर कपास की फसल को सफेद मक्खी से बचाने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सिफारिशों के अनुसार छिड़काव करने बारे जागरुक किया जा रहा है।

TAGGED:chopta latest newschopta newschopta Todaydeputy comissionar sirsaGautam Mehta .HaryanaNaresh beniwalSirsa
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article गांव कागदाना की राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने पर बांटे लड्डू।
Next Article ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के विरोध में नाथूसरी चोपटा खंड कार्यालय में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन , सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी । Chopta Plus

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?