choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » 35 लाख रुपये की 350 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार युवक काबू
Home

35 लाख रुपये की 350 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार युवक काबू

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: September 5, 2020
Share
7 Min Read

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

  35 लाख रुपये की 350 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार युवक काबू

 सिरसा

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana
 जिला भर में पुलिस अधीक्षक सिरसा एवम उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अरुण सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा पुलिस टीम ने करीब 35 लाख रूपये की 350 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है । एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने गस्त व चैकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए डी.सी कालोनी, बरनाला रोड, सिरसा क्षेत्र से एक युवक को करीब 35 लाख रुपये की 350 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू पुत्र राम अवतार निवासी जवाहर नगर, आदमपुर मंडी के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सप्लायर समेत दो लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान शहर के बरनाला रोड स्थित डी.सी. कालोनी क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रही कार में सवार युवक ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर कार को मोड़कर वापिस भागने लगा तो शक के बिनहा पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । प्रारंम्भिक पूछताछ में पता चला है  कि यह हेरोइन आरोपी द्वारा पंजाब क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी । उन्होंने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है । डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जिला के डिंग व सिविल लाईन थाना में दो मामले पहले ही दर्ज है । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana
13 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित कार सवार दो युवक काबू
सिरसा। जिला भर में पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अरूण सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की सीआईए कालांवाली थाना पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान गांव खारियां क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 13 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान राजपाल उर्फ राजू पुत्र दलीप सिंह व सुरेंद्र पुत्र राय सिंह निवासियान गोदिकां के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मदन लाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव खारियां क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे कार सवार युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त दोनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 13 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जावेगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

चलती भट्टी पकड़ी, 50 बोतल अवैध शराब व 90 लीटर लाहन सहित युवक काबू
सिरसा। जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव अमृतसर कलां क्षेत्र से एक युवक को 90 लीटर लाहन, 50 बोतल अवैध शराब व अवैध शराब की चलती भट्टी के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान राजू पुत्र हरबंस निवासी अमृतसर कलां, ऐलनाबाद के रूप में हुई है । थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है । उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव अमृतसर कलां क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सूचना मिली कि गांव में राजू नाम का एक युवक व दो अन्य लोग ढाणी स्थित अपने घर में अवैध शराब निकाल रहे है । उक्त सूचना को पाकर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर एक युवक राजू को 90 लीटर लाहन,50 बोतल अवैध शराब व अवैध शराब की चलती भट्टी के साथ काबू कर लिया जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा ।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article नई औद्योगिक नीति में एरो-स्पेस व एविएशन पर करेगी प्रदेश सरकार फोकस : दुष्यंत चौटाला
Next Article लेक्चरर सुनील बैनीवाल ने शुरू की पर्यावरण पाठशाला मुहिम , मुहिम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधों एंव बीजों का निःशुल्क किया जायेगा वितरण । Chopta Plus News

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?